6 केंद्रों आज आयोजित होगी अवर निरीक्षक मद्य निषेध परीक्षा

हिन्दुस्तान, किशनगंज
Follow us on Google News
share

6 केंद्रों आज आयोजित होगी अवर निरीक्षक मद्य निषेध परीक्षा 6 केंद्रों आज आयोजित होगी अवर निरीक्षक मद्य निषेध परीक्षा 6 केंद्रों आज आयोजित होगी अवर निरी

6 केंद्रों आज आयोजित होगी अवर निरीक्षक मद्य निषेध परीक्षा

किशनगंज। संवाददाता बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा रविवार को अवर निरीक्षक मद्य निषेध लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को लेकर डीएम नवीन कुमार ने अधिकारियों व केंद्राधीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। छह केंद्रों में संचालित परीक्षा में 3000 अभ्यर्थी शमिल होंगे। परीक्षा का संचालन बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं अनुशासन के साथ सुनिश्चित किया जाए। एसडीएम अनिकेत कुमार ने कहा कि प्रत्येक परीक्षार्थी की पहचान प्रवेश पत्र, आधार कार्ड एवं फोटो का मिलान, बायोमेट्रिक सत्यापन तथा फ्रिस्किंग की प्रक्रिया आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप की जाएगी। परीक्षा एक पाली में ग्यारह बजे से एक बजे तक आयोजित होगी।अभ्यर्थियों का प्रवेश प्रात: 9:30 बजे से 10:30 बजे तक ही कराया जाएगा। सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया गया है। परीक्षा केन्द्रों के बाहर माइकिंग के माध्यम से अभ्यर्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जाएगी। प्रश्नपत्र निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप अभ्यर्थियों की उपस्थिति में ही खोला जाएगा तथा रोल नम्बर वार बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए रोल नम्बर सूची को परीक्षा केन्द्र परिसर के प्रमुख स्थानों पर चस्पा किया जाएगा。

परीक्षा केन्द्रों की सीसीटीवी से होगी निगरानी

सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी के माध्यम से सतत निगरानी रखी जाएगी। महिला अभ्यर्थियों की तलाशी महिला दंडाधिकारी एवं महिला पुलिस बल तथा पुरुष अभ्यर्थियों की तलाशी पुरुष दंडाधिकारी एवं पुरुष पुलिस बल द्वारा कराई जाएगी। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर एवं अन्य प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

सामान्य प्रश्न

✦परीक्षा की तिथि क्या है?−
परीक्षा रविवार को आयोजित की जाएगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational News6 केंद्रों आज आयोजित होगी अवर निरीक्षक मद्य निषेध परीक्षा