यात्री बस से 89 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, अररिया
Follow us on Google News
share

बिहार में पूर्ण शराबबंदी को ठेंगा दिखाने के लिए तस्करों ने नए तरीके अपनाए हैं। नगर थाना पुलिस ने राजस्थान से किशनगंज जा रही यात्री बस से 89 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यात्री बस से 89 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

अररिया,निज संवाददाता। बिहार में पूर्ण शराबबंदी को ठेंगा दिखाने के लिए तस्कर नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ताजा मामला एक यात्री बस से शराब तस्करी का मामला सामने आया है। शनिवार की सुबह नगर थाना पुलिस ने राजस्थान से किशनगंज जा रही कृष्ण रथ नामक यात्री बस से चार ट्राली बैग से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को भी धर दबोचा है।

तस्करी की सूचना

मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक यात्री बस के जरिए शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जीरोमाइल के समीप जब बस की तलाशी ली गई, तो आम यात्रियों के सामान के बीच बस की डिक्की रखे चार बड़े ट्रॉली बैग पर पुलिस को शक हुआ। जब उन बैगों को खुलवाया गया, तो पुलिस अधिकारी भी दंग रह गए। कपड़ों की जगह उन बैगों में विदेशी शराब की बोतलें पैक की गई थीं।

शराब की बरामदगी

जांच के दौरान चारों ट्रॉली बैग से अलग-अलग ब्रांड के राजस्थान मिर्मित कुल 89 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्राली बैग के मालिक व जिले के पलासी थाना क्षेत्र के नकटाखुर्द के रहने वाले भावेश कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है। नगर थानेदार मनीष कुमार रजक ने बताया कि राजस्थान से किशनगंज जा रही यात्री बस में शराब होने की गुप्त सूचना मिली थी।

कानूनी कार्रवाई

सूचना के आधार पर बस की तलाशी लेने पर बड़े- बड़े चार ट्रॉली बैग में अलग-अलग ब्रांडों के 89 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया है। इस मामले में मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्कर कैसे तस्करी कर रहे हैं?
तस्कर नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं, जैसे कि यात्री बस में शराब की तस्करी करना।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।