एएसआई भर्ती परीक्षा शहर के डेढ़ दर्जन केंद्रों पर 22 को

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

दरभंगा में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा सहायक अवर निरीक्षक प्रचालक पद के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा 22 जुलाई को 18 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। सदर एसडीओ सोनल कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान निषेधाज्ञा लागू रहेगी।

एएसआई भर्ती परीक्षा शहर के डेढ़ दर्जन केंद्रों पर 22 को

दरभंगा। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के तत्वावधान में बिहार पुलिस रेडियो (वितंतु) में सहायक अवर निरीक्षक प्रचालक पद पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 22 जुलाई को शहर के 18 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। सदर एसडीओ सोनल कुमार ने बताया कि परीक्षा तिथि में सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास सुबह सात बजे से परीक्षा संपन्न होने तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी। यह परीक्षा शहर के बीकेडी राजकीय बालक उच्च विद्यालय (जिला स्कूल), एमएल एकेडमी, ब्लॉक बी और ब्लॉक ए, एमएलएसएम कॉलेज, सीएम कॉलेज, एमके कॉलेज, केएस कॉलेज, सफी मुस्लिम उच्च विद्यालय, राज उच्च विद्यालय, देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद बालिका उच्च विद्यालय, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कबीरचक, एमएआर महिला विद्यालय, मध्य विद्यालय बीरा, एचबी सोगरा हसन उर्दू मेमोरियल बालिका, सर्वोदय उच्च विद्यालय, मुकुन्दी चौधरी उच्च विद्यालय, मारवाड़ी उच्च विद्यालय एवं एमआरएम कॉलेज केंद्रों पर आयोजित होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।