बिसैप तीन में पुलिस मेंस एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष बने सुनील

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

बोधगया में बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। सभी आठ पदों के लिए एक-एक जवान ने नामांकन दाखिल किया, जिसके कारण मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी। मुख्य चुनाव पदाधिकारी अव्‍धेश यादव की उपस्थिति में सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौंपे गए। नए पदाधिकारियों ने संगठনের उत्थान का संकल्प लिया।

बिसैप तीन में पुलिस मेंस एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष बने सुनील

बोधगया स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बिसैप)-3 में गुरुवार को बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। कार्यकारिणी के आठ पदों के लिए एक-एक जवान ने नामांकन दाखिल किया। एकल नामांकन होने के कारण किसी भी पद पर मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी और सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। निर्वाचन प्रक्रिया पटना महासंघ से पहुंचे चुनाव पर्यवेक्षकों एवं केंद्रीय टीम की मौजूदगी में संपन्न हुई। मुख्य चुनाव पदाधिकारी बिसैप-14 के अध्यक्ष अवधेश यादव और मंत्री धर्मेंद्र सिंह के साथ चुनाव पर्यवेक्षक संजीत पासवान, कौशल किशोर सिंह तथा अखिलेश यादव ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा।

चुनाव पर्यवेक्षक संजीत पासवान ने बताया कि नई कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन वर्षों का होगा। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, मंत्री लालू राम, कोषाध्यक्ष विकास कुमार, उपाध्यक्ष आनंद कुमार एवं परमेश्वर कुमार, अंकेक्षक मो. सफी अंजुम, संयुक्त मंत्री जितेंद्र कुमार तथा केंद्रीय सदस्य उपेंद्र कुमार रंजन शामिल हैं। इस बार पिछली कार्यकारिणी के किसी भी पदाधिकारी को नई टीम में स्थान नहीं मिला। निर्विरोध निर्वाचन के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने, जवानों के हितों की रक्षा करने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया।(बोधगया से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsबिसैप तीन में पुलिस मेंस एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष बने सुनील