सारण में 26 केंद्रों पर उत्पाद दारोगा की परीक्षा आज

हिन्दुस्तान, छपरा
Follow us on Google News
share

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की उत्पाद अवर निरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा के लिए 26 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 10:30 बजे के बाद कोई प्रवेश नहीं होगा और सघन जांच का प्रावधान किया गया है। परीक्षा केंद्रों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। यह सभी व्यवस्थाएं परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचारमुक्त बनाने के लिए हैं।

सारण में  26 केंद्रों पर उत्पाद दारोगा की परीक्षा आज

कदाचार रोकने को सुरक्षा के कड़े इंतजाम परीक्षा केंद्रों पर 10:30 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश न्यूमेरिक 01 पाली में ही परीक्षा छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण जिले में रविवार को होने वाली बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की उत्पाद अवर निरीक्षक (प्रोहिबिशन सब-इंस्पेक्टर) प्रारंभिक लिखित परीक्षा को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

परीक्षा के केंद्रों पर सुरक्षा

जिले के 26 परीक्षा केंद्रों पर एक ही पाली में आयोजित होने वाली इस परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों की सघन जांच से लेकर परीक्षा केंद्रों की वीडियोग्राफी, धारा 163 लागू करने और जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना तक हर स्तर पर विशेष व्यवस्था की गई है। शनिवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सीटिंग प्लान भी तैयार कर लिया गया।

परीक्षा का समय

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में उत्पाद अवर निरीक्षक पदों पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न एक बजे तक आयोजित होगी। आयोग के निर्देशानुसार अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग का समय सुबह 9:30 बजे निर्धारित किया गया है, जबकि 10:30 बजे के बाद किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

बैठक और दिशा-निर्देश

आयोग के निर्देशों के पालन पर जोर परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को शहर के प्रेक्षा गृह में जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में सभी केंद्राधीक्षकों, प्रेक्षक-सह-स्टैटिक मजिस्ट्रेट, समन्वय प्रेक्षक-सह-जोनल मजिस्ट्रेट, उड़नदस्ता दल, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी तथा परीक्षा से जुड़े अन्य अधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की गोपनीयता और पारदर्शिता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।

अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं

जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बिजली, पंखे, शौचालय, बेंच-डेस्क, पर्याप्त वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का दायित्व सौंपा गया है। साथ ही प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पूरी परीक्षा की वीडियोग्राफी कराई जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

कड़ी जांच और रोकथाम

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की मनाही प्रवेश के दौरान प्रत्येक अभ्यर्थी की भौतिक जांच अनिवार्य होगी। महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला पुलिसकर्मी हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर की सहायता से करेंगी। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, डिजिटल डायरी, पीडीए, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, लिखित सामग्री तथा अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा।डीएम ने निर्देश दिया है कि परीक्षा शुरू होने के बाद कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा समाप्त होने से पहले केंद्र नहीं छोड़ सकेगा। यदि किसी अभ्यर्थी को परीक्षा के दौरान शौचालय जाना पड़े तो आने-जाने के दौरान उसकी अनिवार्य रूप से तलाशी ली जाएगी, ताकि प्रश्नपत्र या उत्तर पुस्तिका बाहर नहीं ले जाई जा सके। परीक्षा समाप्ति के अंतिम 30 मिनट में किसी भी अभ्यर्थी को शौचालय जाने की अनुमति नहीं होगी। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी 26 परीक्षा केंद्रों के आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू रहेगी। प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा के लिए जिला कोषागार के वज्रगृह में विशेष व्यवस्था की गई है। वहीं किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सदर अनुमंडल परिसर में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 06152-242444 जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों एवं कर्मियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने का निर्देश दिया है।

सामान्य प्रश्न

✦परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग का समय क्या है?−
अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग का समय सुबह 9:30 बजे निर्धारित किया गया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsसारण में 26 केंद्रों पर उत्पाद दारोगा की परीक्षा आज