सारण : 26 परीक्षा केंद्रों पर होगी दारोगा बहाली की परीक्षा

हिन्दुस्तान, छपरा
Follow us on Google News
share

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित अवर निरीक्षक (प्रारंभिक) लिखित परीक्षा 12 जुलाई को होगी। जिला प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचारमुक्त बनाने के लिए तैयारियाँ की हैं। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने अधिकारियों को दिशानिर्देशों का पालन करने और विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

सारण : 26 परीक्षा केंद्रों पर होगी दारोगा बहाली की परीक्षा

पुलिस अवर निरीक्षक प्रारंभिक लिखित परीक्षा के आयोजन को लेकर डीएम ने की ब्रीफिंग परीक्षार्थियों को आयोग के स्तर पर तय समय के अनुसार ही मिलेगा प्रवेश छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण जिले में 12 जुलाई को आयोजित होने वाली उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अवर निरीक्षक (प्रारंभिक) लिखित परीक्षा को पूरी तरह कदाचारमुक्त, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी पूरी कर ली है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग से प्राप्त दिशा-निर्देशों के आलोक में जिले के 26 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी।

बैठक का संचालन

इसको लेकर शुक्रवार को शहर के प्रेक्षागृह में जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और केंद्राधीक्षकों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने बताया कि परीक्षा एक ही पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को पूरी सतर्कता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ दायित्व निभाने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में कदाचार या विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

परीक्षा केंद्र की तैयारी

डीएम ने जोनल दंडाधिकारी-सह-गश्ती दंडाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का लगातार भ्रमण करने तथा स्टैटिक दंडाधिकारियों को परीक्षा शुरू होने से पहले ही केंद्रों पर पहुंचकर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सघन एवं गुणवत्तापूर्ण फ्रिस्किंग कराई जाए, ताकि कोई भी परीक्षार्थी मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, वाई-फाई गैजेट, व्हाइटनर, ब्लेड, इरेज़र, सादा कागज अथवा अन्य प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा परिसर में प्रवेश न कर सके।

सीसीटीवी निगरानी

बैठक में केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया गया कि वे सभी वीक्षकों को पहले से ब्रीफ करें और परीक्षा कक्ष में पूरी सतर्कता बनाए रखें। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी तथा परीक्षा प्रक्रिया की वीडियोग्राफी आयोग द्वारा नियुक्त एवं केंद्राधीक्षक द्वारा नामित वीडियोग्राफरों से कराई जाएगी। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि एडमिट कार्ड पर अंकित फोटो का परीक्षार्थी के चेहरे से अनिवार्य रूप से मिलान किया जाए, ताकि प्रतिरूपण (इम्परसोनेशन) की किसी भी संभावना को रोका जा सके।

सामान्य प्रश्न

बिहार पुलिस अवर निरीक्षक परीक्षा कब होगी?
बिहार पुलिस अवर निरीक्षक (प्रारंभिक) लिखित परीक्षा 12 जुलाई को होगी।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें