पूर्व मध्य रेलवे चलाएगा पांच परीक्षा स्पेशल ट्रेनें
मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिहार पुलिस अवर निरीक्षक परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिहार पुलिस अवर निरीक्षक परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए पूमरे ने 12 जुलाई को परीक्षा केंद्रों के लिए पांच विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। पूमरे के सीपीटीएम कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार ये ट्रेनें बिहार के विभिन्न जिलों से परीक्षा केंद्रों तक अभ्यर्थियों को पहुंचाने के लिए चलाई जाएंगी।जारी सूचना के मुताबिक समस्तीपुर मंडल से पांच परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ट्रेन संख्या 03213 दोपहर 2 बजे बेतिया से खुलेगी और शाम 8 बजे सीवान पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 03215 दोपहर 2 बजे मधुबनी से चलकर रात 8 बजे हाजीपुर पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 03216 दोपहर 2 बजे मुजफ्फरपुर से खुलकर शाम 7 बजे हाजीपुर पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 03217 भी दोपहर 2 बजे समस्तीपुर से प्रस्थान कर रात 8 बजकर 30 मिनट पर सीवान पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 03220 दोपहर 2 बजे मुजफ्फरपुर से प्रस्थान कर शाम 5 बजे बेतिया पहुंचेगी।


