कटिहार: 10 परीक्षा केंद्रों पर 2118 परीक्षार्थी हुए शामिल
By Newswrap
हिन्दुस्तान, भागलपुरकटिहार में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक के 78 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई। 3960 में से 2118 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और सभी परीक्षा केंद्रों पर किसी भी निष्कासन की सूचना नहीं मिली।

कटिहार से शशिरमण की रिपोर्ट बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक के 78 पदों पर नियुक्ति के लिए रविवार को कटिहार जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई । जिले में कुल 3960 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी जिसमें 2118 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जबकि 1842 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। किसी भी केंद्र से निष्कासन का एक भी मामला नहीं आया।


