4247 अभ्यर्थियों ने छोड़ी मद्य निषेध दारोगा बहाली की परीक्षा

हिन्दुस्तान, नवादा
Follow us on Google News
share

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की मद्य निषेध दारोगा पद पर बहाली के लिए लिखित परीक्षा रविवार को शहर में हुई। 10054 अभ्यर्थियों में से 5809 ने भाग लिया। परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त वातावरण में हुआ। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों का सघन तलाशी लिया गया और मोबाइल सहित कई इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने पर पाबंदी रही।

4247 अभ्यर्थियों ने छोड़ी मद्य निषेध दारोगा बहाली की परीक्षा

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की मद्य निषेध दारोगा पद पर बहाली के लिए लिखित परीक्षा रविवार को शहर के 20 केन्द्रों पर हुई। जिला नियंत्रण कक्ष से मिली जानकरी के अनुसार परीक्षा में 10054 अभ्यर्थियों को शामिल होना था,जिसमें 4247 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी परीक्षा में सिर्फ 5809 अभ्यर्थी ही शामिल हुए । यह परीक्षा एकल पाली में सभी केद्रों पर सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक हुई। मद्य निषेध दारोगा की बहाली के लिए आयोजित परीक्षा कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में हुई।

परीक्षा प्रवेश प्रक्रिया

अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले सुबह 10:30 बजे तक ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया गया। इसके बाद किसी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया गया। तलाशी के बाद मिला केन्द्र में प्रवेश मद्य निषेध दरोगा भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की सभी परीक्षा केंद्र पर सघन तलाशी लेने के बाद केंद्र में प्रवेश दिया गया । परीक्षा को लेकर सुबह 8:00 बजे से ही अभ्यर्थी परीक्षा केद्र के समीप पहुंच गए थे । सुबह 9:00 के बाद परीक्षा केंद्रों के गेट खोल दिए गए । इसके बाद लाइन में लगाकर अभ्यर्थियों की तलाशी ली गई और उन्हें भीतर प्रवेश दिया गया। अभ्यर्थियों को अपने साथ प्रवेश पत्र की स्वच्छ प्रति एवं एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, राशन कार्ड अथवा विद्यार्थी पहचान पत्र अवश्य लेकर आने के लिए कहा गया था। अभ्यर्थियों की तलाशी एवं बायोमेट्रिक मिलान व प्रवेश पत्र व वैध कागजात की जांच करने के बाद ही प्रवेश दिया गया।

परीक्षा दौरान नियम

परीक्षा समाप्त होने तक किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र छोड़ने की अनुमति नहीं थी। परीक्षा के अंतिम 30 मिनट में शौचालय जाने की अनुमति भी नहीं थी। इलेक्ट्रानिक सामान ले जाने पर थी पाबंदी परीक्षा कक्ष के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, कैलकुलेटर, पेजर, इलेक्ट्रॉनिक पेन, आभूषण, धातु सामग्री, इरेजर, व्हाइटनर, ब्लेड सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाने पर मनाही रही। परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। परीक्षा केन्द्रों के अंदर एवं बाहर सतत निगरानी रखी गई।

परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था

परीक्षा केन्द्रों के आसपास विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई थी। परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरा, मोबाइल जैमर, फोटोग्राफी, पर्याप्त पुलिस बल एवं आवश्यकतानुसार वाहन की व्यवस्था की गई थी। सभी केन्द्रों पर दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ सशस्त्र लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। इसके अतिरिक्त जोनल दण्डाधिकारी-सह-समन्वय प्रेक्षक तथा उड़नदस्ता दल की भी प्रतिनियुक्ति की गई थी। परीक्षा की निगरानी के लिए कलेक्ट्रेट में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई थी।

डीएम का निरीक्षण

परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष संचालन का जायजा लेने के लिए जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने शहर के कन्हाई इंटर विद्यालय, के.एल.एस. कॉलेज, एवं मध्य विद्यालय, केंदुआ परीक्षा केन्द्र का भ्रमण कर परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने परीक्षा कक्षों, अभ्यर्थियों के प्रवेश, सुरक्षा व्यवस्था, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की तैनाती सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। (नवादा से शशि भूषण पाठक)

प्रश्नोत्तर

परीक्षा में कितने अभ्यर्थी शामिल हुए थे?
परीक्षा में सिर्फ 5809 अभ्यर्थी ही शामिल हुए।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।