नेशनल कुराश में मुजफ्फरपुर को पांच पदक
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों ने लुधियाना में आयोजित सब जूनियर नेशनल कुराश चैम्पियनशिप में दो स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक जीते। अनस महताब ने 35 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण, जबकि अर्नव क्षेत्री ने 40 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक हासिल किया। मुजफ्फरपुर के अन्य खिलाड़ियों ने भी कांस्य पदक जीते।

मुजफ्फरपुर, वसं। लुधियाना में 3 से 8 सितंबर तक आयोजित सब जूनियर नेशनल कुराश चैम्पियनशिप में बिहार के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक जीते। इसमें मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक अपने नाम किए। टीम का नेतृत्व कोच अतुल स्वरूप ने किया। मुजफ्फरपुर के लिए 35 किलोग्राम भार वर्ग में अनस महताब ने स्वर्ण पदक जीता। 40 किलोग्राम भार वर्ग में अर्नव क्षेत्री ने रजत पदक हासिल किया। 50 किलोग्राम भार वर्ग में नवक्रीत पटेल, ग्रुप-3 के 40 किलोग्राम भार वर्ग में मो. साकिब सुल्तान अंसारी और 40 किलोग्राम भार वर्ग में समृद्धि श्रीवास्तव ने कांस्य पदक जीता।
खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रदेश संघ के अध्यक्ष अजय निषाद, सचिव प्रशांत तिवारी, कोषाध्यक्ष प्रणव भूषण, मुजफ्फरपुर के सचिव सौरभ और कोच अतुल स्वरूप ने बधाई दी।


