भारतीय टीम में बिहार के आठ खिलाड़ी चयनित
-चीन के क़िंगदाओ में 5 एवं 6 सितंबर को होगी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया रग्बी सचिव एवं राष्ट्रीय रग्बी रेफरी श

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया रग्बी सचिव एवं राष्ट्रीय रग्बी रेफरी शुभम आनंद ने एशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-18 7 एस चैंपियनशिप के लिए चयनित भारतीय टीम में बिहार के 8 खिलाड़ियों के शानदार चयन पर बधाई दी है। चीन के क़िंगदाओ में 5 एवं 6 सितंबर को होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार के सभी 8 चयनित खिलाड़ियों ने अंतिम 12 सदस्यीय भारतीय टीम में स्थान बनाकर 100 प्रतिशत चयन का गौरव हासिल किया है। सबसे गौरवपूर्ण उपलब्धि यह है कि बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में भारतीय टीम की कप्तानी बिहार के खिलाड़ियों को सौंपी गई है। बालिका वर्ग में सलोनी कुमारी कप्तान, आरती कुमारी व ब्यूटी कुमारी तीनों पटना के अलावा सिमरन परवीन सीवान शामिल हैं।
जबकि बालक वर्ग में रोहित कुमार कप्तान पटना, शुभम कुमार मुजफ्फरपुर, पवन राज नवादा, बजरंगी कुमार नालंदा का चयन हुआ है। शुभम आनंद ने कहा कि बिहार के खिलाड़ियों की यह उपलब्धि राज्य के रग्बी खेल के लिए गर्व का विषय है। खिलाड़ियों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई है। दोनों वर्गों में बिहार के खिलाड़ियों को कप्तानी मिलना पूरे बिहार के लिए बेहद गौरवपूर्ण क्षण है।


