5.44 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य, 10 अगस्त से शुरू होगा अभियान
बिजली गई योजना के तहत, बिहार में 10 अगस्त से पौधारोपण अभियान शुरू होगा। हर पंचायत में औसतन 2,700 पौधे लगाए जाएंगे जिसमें फलदार और पर्यावरणीय महत्व के पौधे शामिल होंगे। पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए जाएंगे।

5.44 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य, 10 अगस्त से शुरू होगा अभियान हर पंचायत में औसतन 2,700 का लक्ष्य, सुरक्षा के लिए लगाए जायेंगे ट्री गार्ड बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। विकसित भारत-जी राम जी (वीबी-जी राम जी) योजना से जिला में पांच लाख 44 हजार 800 पौधे लगाने का लक्ष्य है। खेती का काम प्रभावित नहीं हो, इसके लिए 10 अगस्त से अभियान की शुरुआत होगी।
हर पंचायत का लक्ष्य
लक्ष्य के अनुसार प्रत्येक पंचायत में दो हजार 700 पौधे लगाए जायेंगे। इनमें एक लाख आठ 960 फलदार तो चार लाख 35 हजार 840 इमारती व पर्यावरणीय महत्व के पौधे होंगे। डीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि पौधारोपण के साथ पौधों की सुरक्षा पर भी विशेष फोकस रहेगा। पौधों को मवेशियों से बचाने के लिए प्रत्येक पौधा के पास ट्री गार्ड लगाए जाएंगे। पौधों की उपलब्धता केवल वन विभाग की नर्सरी होगी। पौधारोपण में 20 फीसदी फलदार पौधों का रखा गया है।
फलदार और पर्यावरणीय पौधे
फलदार पौधों में आम, लीची, कटहल, नींबू, नारियल, अमरूद, आंवला, जामुन तथा सहजन शामिल हैं। पर्यावरणीय महत्व के सागवान, शीशम, महोगनी, बांस, नीम, पीपल, बरगद, अर्जुन तथा सिरस जैसे पौधे लगाए जाएंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे, तालाबों के तटबंधों, सरकारी परिसरों और ग्राम समाज की खाली भूमि पर पौधे लगेंगे, ताकि गुणवत्तापूर्ण लकड़ी का भी उत्पादन हो सके । (बिहारशरीफ से रमेश कुमार)


