पीएचडी धारकों और शोधार्थियों का आंदोलन जारी

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

बिहार के ऑल पीएचडी होल्डर्स एंड रिसर्च स्कालर्स एसोसिएशन का आंदोलन 19वें दिन भी जारी है। कुमुद पटेल आमरण अनशन पर हैं, जबकि उनकी स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांगें अनदेखी कर रही है, जिसमें यूजीसी रेगुलेशन लागू करने और डोमिसाइल नीति शामिल हैं।

पीएचडी धारकों और शोधार्थियों का आंदोलन जारी

अपनी मांगों को लेकर ऑल पीएचडी होल्डर्स एंड रिसर्च स्कालर्स एसोसिएशन ऑफ बिहार का 19वें दिन रविवार को भी गर्दनीबाग में आंदोलन जारी रहा। कुमुद पटेल लगातार आमरण अनशन पर डटे हुए हैं। लंबे समय से जारी अनशन के कारण उनकी स्वास्थ्य स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। इसके बावजूद उन्होंने युवाओं, शोधार्थियों और अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया। कुमुद पटेल ने सरकार पर आंदोलन की मांगों की लगातार अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शोधार्थियों और युवाओं की न्यायोचित मांगों को लंबे समय से उठाया जा रहा है, लेकिन सरकार की ओर से अब तक ठोस पहल नहीं हुई है।उन्होंने

कहा कि युवाओं में सरकार की नीतियों को लेकर व्यापक आक्रोश है। इनकी प्रमुख मांगों में सहायक प्राध्यापक बहाली में यूजीसी रेगुलेशन 2018 के टेबल थ्री 3ए को लागू करने, अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष करने, बिहार में प्रभावी डोमिसाइल नीति लागू करना शामिल है। इधर, विभिन्न विश्वविद्यालयों से पीएचडीधारी आंदोलनकारियों ने कहा कि उनकी मांगें किसी व्यक्ति विशेष के हित से जुड़ी नहीं हैं, बल्कि बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था, विवि में नियुक्ति प्रक्रिया और हजारों युवाओं के भविष्य से संबंधित हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपीएचडी धारकों और शोधार्थियों का आंदोलन जारी