पंचायती राज मंत्री ने की विकास योजनाओं की समीक्षा

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने शेखपुरा में विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्हें अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। 26 पंचायत सरकार भवन पूर्ण हो चुके हैं। सोलर स्ट्रीट लाइट योजना की प्रगति पर चिंता व्यक्त की गई। मंत्री ने ग्रामीण विकास योजनाओं में ढिलाई बर्दाश्त न करने का указ दिया।

पंचायती राज मंत्री ने की विकास योजनाओं की समीक्षा

पंचायती राज मंत्री ने की विकास योजनाओं की समीक्षा शेखपुरा, निज संवाददाता। बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कलेक्ट्रेट के मंथन सभागार में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया गया।

पंचायत सरकार भवनों की स्थिति

जिले में पंचायत सरकार भवनों के निर्माण और उनमें उपलब्ध सुविधाओं पर चर्चा की गई। जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने बताया कि कुल 49 पंचायतों में से 26 पंचायत सरकार भवन पूर्ण हो चुके हैं। इनमें से 19 का लोकार्पण और 22 भवनों को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जा चुका है।

सोलर स्ट्रीट लाइट योजना की समीक्षा

मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान बताया गया कि दो एजेंसियों द्वारा लक्ष्य के विरुद्ध सौ फीसद लाइटें लगा दी गयी हैं। हालांकि, सभी छह ब्लॉकों में आवंटित 2770 लाइटों में से केवल 2710 का ही काम पूरा हुआ है। मंत्री ने खराब सोलर लाइटों को जल्द ठीक करने की चेतावनी दी।

मोक्षधाम निर्माण की स्थिति

जिले में मोक्षधाम निर्माण की स्थिति काफी असंतोषजनक पाई गई। अरियरी में सर्वे किए गए 13 में से आठ और शेखोपुरसराय में 12 में से नौ मोक्षधाम क्रियाशील हैं, जबकि चेवाड़ा, बरबीघा, घाटकुसुम्भा और शेखपुरा प्रखंडों में प्रगति शून्य दर्ज की गई है। समीक्षा के अंत में मंत्री ने स्पष्ट किया कि ग्रामीण विकास योजनाओं में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। (शेखपुरा से मनोज कुमार मन्नू)

सामान्य प्रश्न

पंचायती राज मंत्री ने कब विकास योजनाओं की समीक्षा की?
पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कलेक्ट्रेट के मंथन सभागार में विकास योजनाओं की समीक्षा की।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsपंचायती राज मंत्री ने की विकास योजनाओं की समीक्षा