समझौता लागू नहीं होने से पंचायत सचिवों में नाराजगी

हिन्दुस्तान, बक्सर
Follow us on Google News
share

पेज-05 के लिएचायती राज विभाग और संघ के प्रतिनिधियों के बीच हुए समझौता को लागू नहीं होने से पंचायत सचिवों में नाराजगी है। बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ के जिला शाखा के अध्यक्ष शिवगोबिंद राय व जिला मंत्री...

समझौता लागू नहीं होने से पंचायत सचिवों में नाराजगी

पेज-05 के लिए बक्सर, हमारे प्रतिनिधि। पंचायती राज विभाग और संघ के प्रतिनिधियों के बीच हुए समझौता को लागू नहीं होने से पंचायत सचिवों में नाराजगी है। बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ के जिला शाखा के अध्यक्ष शिवगोबिंद राय व जिला मंत्री विकाश कुमार ने बताया कि पंचायती राज विभाग बिहार सरकार एवं राज्य संघ के प्रतिनिधियों के बीच हुए समझौतों को लागू नहीं किया गया है। नेताओं ने कहा कि आगामी 25जुलाई तक पहले के बचे सभी पंचायत सचिवों का अंतरजिला स्थानांतरण व पदस्थापन नहीं होता है, तो राज्य के तमाम पंचायत सचिव जुलाई माह में किसी दिन सामूहिक हड़ताल पर जाने को विवश होंगे ।

समझौते के अनुसार सभी बचे हुए 2005 पंचायत सचिवों का अंतरजिला स्थानांतरण/पदस्थापन जून 2026 में किया जाना था। किंतु विभाग के शिथिलता के कारण स्थानांतरण नहीं किया गया। जिससे राज्य के सभी पंचायत सचिवों में रोष है। अब राज्य के सभी पंचायत सचिव विभाग के खिलाफ तीसरी बार हड़ताल पर जाने को विवश है ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsसमझौता लागू नहीं होने से पंचायत सचिवों में नाराजगी