जहानाबाद के पैक्सों का एसएफसी पर 55 करोड़ रुपये बकाया

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

विधायक सह प्राक्कलन समिति के सदस्य ने भुगतान के लिए मुख्यमंत्री से किया अनुरोध , जहानाबाद जिले के पैक्सों का राज्य खाद्य निगम के पास धान खरीद के बाद करीब 55 करोड़ रुपये बकाया रहने का मामला सामने आया...

जहानाबाद के पैक्सों का एसएफसी पर 55 करोड़ रुपये बकाया

विधायक सह प्राक्कलन समिति के सदस्य ने भुगतान के लिए मुख्यमंत्री से किया अनुरोध राशि भुगतान में देरी से पैक्सों के सामने गंभीर वित्तीय संकट हो सकता है उत्पन्न जहानाबाद, नगर संवाददाता। जहानाबाद जिले के पैक्सों का राज्य खाद्य निगम के पास धान खरीद के बाद करीब 55 करोड़ रुपये बकाया रहने का मामला सामने आया है।

पैक्सों की वित्तीय स्थिति

भुगतान में देरी से पैक्सों के सामने गंभीर वित्तीय संकट उत्पन्न होने की बात कही गई है। इस संबंध में बिहार विधानसभा के सदस्य एवं प्राक्कलन समिति के सदस्य राहुल कुमार ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा गया है कि पैक्सों द्वारा किसानों से धान की खरीद कर उसकी मिलिंग के बाद सीएमआर राज्य खाद्य निगम को उपलब्ध कराया जाता है। इसके बावजूद एसएफसी द्वारा समय पर भुगतान नहीं किए जाने से पैक्स आर्थिक संकट में फंसते जा रहे हैं।

बकाया राशि की जानकारी

जहानाबाद की स्थिति को विशेष रूप से चिंताजनक बताते हुए कहा गया है कि धान जमा करने के करीब चार महीने बाद भी पैक्सों का लगभग 55 करोड़ रुपये एसएफसी के पास बकाया है। पत्र में कहा गया है कि समस्या केवल जहानाबाद तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे बिहार में इसका गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। एसएफसी पैक्सों को कम ब्याज दर पर राशि देता है, जबकि पैक्सों को अपनी कार्यशील पूंजी बैंकों से अपेक्षाकृत अधिक ब्याज दर पर लेनी पड़ती है।

मुख्यमंत्री से की गई मांगें

भुगतान में देरी होने पर बैंक ब्याज का बोझ लगातार बढ़ता जाता है और पैक्सों की कार्यशील पूंजी ब्याज चुकाने में ही समाप्त होने लगती है। विधायक ने मुख्यमंत्री से बिहार के सभी पैक्सों की एसएफसी के पास लंबित पूरी बकाया राशि का तत्काल भुगतान, एसएफसी और बैंकों की ब्याज दरों के अंतर को कम करने के लिए उचित नीतिगत हस्तक्षेप तथा भविष्य में भुगतान के लिए निश्चित समय-सीमा तय करने की मांग की है। साथ ही विलंबित भुगतान के कारण पैक्सों को हुई ब्याज हानि की क्षतिपूर्ति एसएफसी से कराने का भी अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा है कि समय पर भुगतान नहीं होने से पैक्स लगातार आर्थिक रूप से कमजोर हो रहे हैं और भविष्य में धान अधिप्राप्ति के कार्य में भाग लेने में भी असमर्थ हो सकते हैं।

संबंधित तस्वीरें

फोटो- 09 सितम्बर जेहाना- 05 कैप्शन- रतनी प्रखंड के कसई स्थित पैक्स गोदाम भवन।

सामान्य प्रश्न

✦पैक्सों को किस राशि का भुगतान करना है?−
पैक्सों को राज्य खाद्य निगम के पास धान खरीद के बाद करीब 55 करोड़ रुपये का भुगतान करना है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजहानाबाद के पैक्सों का एसएफसी पर 55 करोड़ रुपये बकाया