सातवें वेतन को लेकर शिक्षक संघ ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
हिन्दुस्तान, भागलपुर
रविवार को भागलपुर आए बिहार के नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा, नगर विधायक रोहित पांडेय और एमएलसी लालमोहन तांती ने बिहार राज्य विद्यालय शिक्षक संघ के शिष्टमंडल से मुलाकात की। इस दौरान शिक्षक संघ ने सातवें वेतनमान को लागू करने के लिए ज्ञापन सौंपा।

नवगछिया, निज संवाददाता। रविवार को भागलपुर दौरे पर आए नगर विकास एवं आवास मंत्री सह भागलपुर जिला के प्रभारी नीतीश मिश्रा, भागलपुर नगर विधायक रोहित पांडेय एवं एमएलसी लालमोहन तांती से बिहार राज्य विद्यालय शिक्षक संघ के एक शिष्टमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान सातवें वेतनमान लागू कराने को लेकर तीनों को अलग-अलग ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर कृष्णा कुमार, नेहा कुमारी, राजेश कुमार, मिनहाज, अजय कुमार, प्रणय कुमार, अंशुल कुमार आदि मौजूद थे।


