लघु जल संसाधन मंत्री का पूर्णिया आगमन पर हुआ स्वागत
बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने पूर्णिया में आगमन पर क्षेत्र के विकास, सिंचाई व्यवस्था, और किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। मंत्री ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की प्रतिबद्धता दोहराई और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया।

गढ़बनैली, एक संवाददाता। बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन के पूर्णिया आगमन पर जिला वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रभारी अमित कुमार ने अभिनंदन किया। इस अवसर पर मंत्री के साथ कोसी-सीमांचल क्षेत्र के समग्र विकास, सिंचाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, किसानों की समस्याओं के समाधान तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। चर्चा के दौरान मंत्री ने क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार की प्राथमिकताओं पर भी प्रकाश डाला।
जिला वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रभारी ने कहा कि कोसी-सीमांचल के विकास के लिए मंत्री का मार्गदर्शन और नेतृत्व महत्वपूर्ण साबित होगा।


