19 नवबंर से 10 दिसंबर के बीच होगा विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा का आयोजन

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 परीक्षा का आयोजन 19 नवबंर से 10 दि

19 नवबंर से 10 दिसंबर के बीच होगा विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा का आयोजन

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 परीक्षा का आयोजन 19 नवबंर से 10 दिसंबर के बीच किया जायेगा। इसके लिए ऑनलाइन परीक्षा आवेदन 15 सितंबर से 5 अक्टूबर तक भरा जाएगा। इस पात्रता परीक्षा का परीक्षाफल दिसंबर, 2026 के अंतिम सप्ताह में प्रकाशित किए जाने का लक्ष्य बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा रखा गया है। वहीं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 के आयोजन की घोषणा का ऑल बिहार ट्रेंड लाइब्रेरियन वेलफेयर फाउंडेशन पूर्णिया ने हर्ष के साथ स्वागत किया है। फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष अक्षय कुमार ने कहा कि यह सरकार का ऐतिहासिक और स्वागतयोग्य कदम है।

उन्होंने कहा कि बिहार के हजारों प्रशिक्षित पुस्तकालयाध्यक्ष युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है। फाउंडेशन के प्रवक्ता दिवाकर ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह एसोसिएशन की 10 वर्षों की अथक मेहनत और संघर्ष का रिजल्ट है कि सरकार एलईटी की परीक्षा करने जा रही है। हम लगातार इसके लिए संघर्षरत थे। इस घोषणा पर संगठन के जिला महासचिव निशांत राज, जिला उपाध्यक्ष अंशु आनंद, जिला सचिव राज चैतन्य और प्रमोद कुमार झा सहित जिले के सभी प्रशिक्षित पुस्तकालयाध्यक्षों ने खुशी जाहिर की है और बिहार सरकार एवं शिक्षा विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News19 नवबंर से 10 दिसंबर के बीच होगा विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा का आयोजन