लाइब्रेरियन पद पर बहाली की प्रक्रिया शुरू होने पर हर्ष
महाराजगंज में लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट का नोटिफिकेशन जारी होने पर ऑल बिहार ट्रेंड लाइब्रेरियन वेलफेयर फाउंडेशन ने खुशी जताई। जिलाध्यक्ष सत्येंद्र ठाकुर ने इसे बिहार के पुस्तकालय और सूचना विज्ञान क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने नए रोजगार के अवसरों की उम्मीद जताई और संगठन के संघर्ष को जारी रखने का आश्वासन दिया।

महाराजगंज, संवाद सूत्र। लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट का नोटिफिकेशन जारी होने पर ऑल बिहार ट्रेंड लाइब्रेरियन वेलफेयर फाउंडेशन हर्ष है। जिलाध्यक्ष सत्येंद्र ठाकुर ने इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष विकास चंद्र के संघर्ष को श्रेय दिया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नोटिफिकेशन जारी होना बिहार के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान क्षेत्र से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम है। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा के माध्यम से योग्य लाइब्रेरियन अभ्यर्थियों को रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन लगातार पुस्तकालयाध्यक्षों और लाइब्रेरी साइंस के विद्यार्थियों के हितों तथा उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाता रहा है।
आगे भी रोजगार के अवसर एवं अभ्यर्थियों की समस्याओं को लेकर संगठन संघर्ष जारी रखेगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रक्रिया का सफल और पारदर्शी संचालन होना आवश्यक है, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को इसका समुचित लाभ मिल सके। इस अवसर पर फाउंडेशन के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं लाइब्रेरियन अभ्यर्थियों ने प्रदेश अध्यक्ष विकास चंद्र को बधाई देते हुए परीक्षा प्रक्रिया के सफल संचालन की उम्मीद जताई।


