रिवाइज : विधायक की प्रतिनिधि मंडल ने सीम से की भेंट, किसानों की समस्याओं से कराया अवगत
हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
केवल विधायक हरिनारायण सिंह का नाम जोड़ा गया हैरिवाइज : विधायक की प्रतिनिधि मंडल ने सीम से की भेंट, किसानों की समस्याओं से कराया अवगतरिवाइज : विधायक की प्रतिनिधि मंडल ने सीम से की भेंट, किसानों की...

केवल विधायक हरिनारायण सिंह का नाम जोड़ा गया है रिवाइज : विधायक की प्रतिनिधि मंडल ने सीम से की भेंट, किसानों की समस्याओं से कराया अवगत कम वर्षा से प्रभावित खेती, पेयजल की समस्याओं व खराब ट्रांसफार्मरों की मरम्मत कराने की मांग की फोटो : एमएलए 01 : पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से सोमवार को भेंट करते विधायक हरिनारायण सिंह, डॉ. जितेन्द्र कुमार, रूहैल रंजन, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव ई. सुनील कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता।
समस्या का समाधान
नालंदा जिले के विधायक की प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भेंट की। जिले में कम वर्षा होने की वजह से धान की फसल पर पड़ रहे प्रतिकूल असर, पेयजल संकट व खराब ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराने व जिले के पैक्स व व्यापार मंडलों के लंबित सीएमआर भुगतान का गंभीर समस्याओं से अवगत कराया। विधायक हरिनारायण सिंह, डॉ. जितेन्द्र कुमार, रूहैल रंजन, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव ई. सुनील कुमार व अन्य ने जिले में खराब पड़े व क्षतिग्रस्त सभी ट्रांसफार्मरों की तत्काल मरम्मत अथवा आवश्यकतानुसार प्रतिस्थापन कराने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश देने की मांग की।किसानों की मदद
किसानों की सिंचाई व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए सिंचाई कार्य में प्रयुक्त विद्युत का बिजली बिल माफ करने, खराब और बंद पड़े सभी नलकूपों,ट्यूबवेलों की शीघ्र मरम्मत कर उन्हें चालू कराने की मांग की। ताकि, धान सहित फसलों को समय पर पर्याप्त सिंचाई उपलब्ध हो सके और किसानों को कम वर्षा की स्थिति से राहत मिल सके। प्रतिनिधि मंडल ने जिले के कई गांवों में कम वर्षा एवं भूजल स्तर प्रभावित होने के कारण पेयजल की समस्या उत्पन्न समस्या के समाधान के लिए गांवों में नए चापाकल लगवाने की व्यवस्था करने का आग्रह किया। ताकि, ग्रामीणों को स्वच्छ व पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सके।सीएमआर भुगतान की मांग
पैक्सों की लंबित सीएमआर भुगतान कराने की मांग : नालंदा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष सह अस्थावां विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री से नालंदा जिले के पैक्स एवं व्यापार मंडलों के लंबित सीएमआर भुगतान का गंभीर मुद्दा भी रखा। उन्होंने कहा कि जिले के कई पैक्स व व्यापार मंडलों द्वारा राज्य खाद्य निगम की व्यवस्था के तहत सीएमआर की आपूर्ति राज्य खाद्य निगम को कर दी गई है। इसके पैक्स व व्यापार मंडलों को अभी तक उनकी आपूर्ति की राशि का भुगतान प्राप्त नहीं हुआ है। भुगतान लंबित रहने के कारण पैक्स व व्यापार मंडलों को बैंक से लिए गए ऋण पर ब्याज का अतिरिक्त आर्थिक भार उठाना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित पैक्स व व्यापार मंडलों का लंबित राशि भुगतान शीघ्र कराने की मांग की। (बिहारशरीफ से अभिषेक कुमार)अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
✦बिहार के विधायक किस मुख्यमंत्री से मिले?−
बिहार के विधायक सम्राट चौधरी से मिले।
✦विधायकों ने पेयजल संकट का समाधान क्या मांगा?+
✦किसानों की सिंचाई व्यवस्था के लिए विधायकों ने क्या मांगा?+


