सुविधा: बिहार से हरियाणा के लिए एसी बसें चलेंगी

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

बिहार से हरियाणा के लिए एसी बसें चलेंगी। निगम के छह प्रमंडलों से विभिन्न शहरों के लिए बसों का नियमित परिचालन इस माह के अंत में शुरू होगा। यह अनुमानित है कि इस सेवा से यात्रियों को सुरक्षित और कम किराये पर यात्रा करने का विकल्प मिलेगा।

सुविधा: बिहार से हरियाणा के लिए एसी बसें चलेंगी

पटना, पूर्णिया, गयाजी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर से खुलेंगी बसें इसी माह शुरू हो सकती है सेवा, कम किराये में सफर कर सकेंगे यात्री

पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो

बिहार से हरियाणा के लिए बस सेवा

बिहार से हरियाणा के लिए एसी बसें चलेंगी। निगम के छह प्रमंडलों पटना, पूर्णिया, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा एवं भागलपुर से गुरुग्राम, अंबाला, सोनीपत, पानीपत सहित अन्य शहरों के लिए बसों का नियमित परिचालन होगा। इस माह के अंत में सेवा प्रारंभ होने की उम्मीद है।

प्रवासी बिहारवासियों के लिए सुविधा

बिहार सरकार ने हरियाणा में कार्यरत प्रवासी बिहारवासियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुलभ परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यह कदम उठाया है। दोनों राज्यों के बीच बस सेवा उपलब्ध कराने के लिए शुक्रवार को हरियाणा में द्विपक्षीय इकरारनामा पर हस्ताक्षर हुआ। इकरारनामे पर राज्य परिवहन आयुक्त आरिफ अहसन तथा हरियाणा सरकार की ओर से अपर मुख्य सचिव (परिवहन) राजा शेखर वुंडरु ने हस्ताक्षर किए। मौके पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा उपस्थित थे।

यात्री सुविधा और किराया

इन बसों का संचालन निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार किया जाएगा, जिससे यात्रियों को विश्वसनीय एवं समयबद्ध परिवहन सेवा उपलब्ध हो सके। राज्य परिवहन आयुक्त ने बताया कि अब तक अधिकांश यात्रियों को निजी बसों अथवा अन्य महंगे परिवहन साधनों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे उन्हें अधिक किराया देना पड़ता था और कई बार असुविधाओं का भी सामना करना पड़ता था। नई अंतरराज्यीय बस सेवा प्रारंभ होने से यात्रियों को कम किराये पर सुरक्षित, आरामदायक एवं विश्वसनीय सरकारी परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। इससे न केवल यात्रा आसान होगी, बल्कि त्योहारों, अवकाश एवं विशेष अवसरों पर यात्रियों को बेहतर विकल्प भी मिलेगा।

FAQs

बिहार से हरियाणा के लिए बस सेवा कब शुरू होगी?
बस सेवा इस माह के अंत में शुरू होने की उम्मीद है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।