केजीबीवी की बेटियां अब पढ़ाई के साथ सीखेंगे आय का हुनर

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

बिहार के 600 से अधिक कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में कक्षा छह से छात्राओं को विशेष कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। मधुबनी पेंटिंग, सिक्की कला, जूट उत्पाद, फैब्रिक कार्य, टिकुली कला और मूर्ति निर्माण सिखाए जाएंगे। सप्ताह में दो दिन प्रशिक्षण होगा। महिला प्रशिक्षकों को प्राथमिकता मिलेगी। प्रशिक्षकों को प्रति कार्य दिवस 500 रुपये मानदेय दिया जाएगा।

केजीबीवी की बेटियां अब पढ़ाई के साथ सीखेंगे आय का हुनर

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों (केजीबीवी) की बेटियां अब पढ़ाई के साथ आय का हुनर भी सीखेंगी। सूबे के 600 से अधिक केजीबीवी में कक्षा छह से ही विशेष स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी। राज्य परियोजना निदेशक नवदीप शुक्ला ने इस बाबत जिलों के डीईओ और डीपीओ को निर्देश जारी किया है।

छात्राओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मधुबनी पेंटिंग, सिक्की कला से लेकर जूट के उत्पाद बनाने तक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सप्ताह में दो दिन इसके लिए ट्रेनिंग मिलेगी। विद्यालयों के लिए महिला प्रशिक्षकों का ही चयन करना है। महिला प्रशिक्षक नहीं मिलने पर ही पुरुष प्रशिक्षक को रखा जाएगा। लेकिन, उनके लिए समय अलग रहेगा। हुनर से संबंधित करीबी केन्द्रों का भी बेटियों को भ्रमण कराया जाएगा। इसके लिए अलग से राशि स्वीकृत हुई है।

स्थानीय रुचि के अनुसार कला प्रशिक्षण

राज्य परियोजना निदेशक ने कहा है कि जिलास्तर पर ड्राइंग लिमिट निर्धारित किया गया है। बच्चियों की अभिरूचि, स्थानीय परिवेश और मानव संसाधन की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण दिया जाना है। फेब्रिक कार्य, टिकुली कला, मूर्ति निर्माण आदि से जोड़ा जाना है। इसे विद्या का नाम दिया गया है।

प्रशिक्षकों के मानदेय और सामग्री की व्यवस्था

प्रति कार्य दिवस के अनुसार प्रशिक्षक को मिलेगा मानदेय

प्रति कार्य दिवस के अनुसार प्रशिक्षक का मानदेय भुगतान किया जाएगा। 500 रुपये प्रति कार्य दिवस के दिये जाएंगे। अगर स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षक नहीं मिलते हैं तो पास के जिले से चयन किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए संबंधित सामग्री वार्डेन बच्चियों को उपलब्ध कराएंगी। दूसरे जिले से आने वाले प्रशिक्षकों को भाड़े का भुगतान किया जाएगा। प्रशिक्षण सामग्री, मानदेय आदि पर होने वाले खर्च का भुगतान जिलास्तर से किया जाएगा। इसके लिए वार्डेन और संचालक संयुक्त हस्ताक्षर से इसे जिला में भेजेंगे।

स्थानीय कलाकारों को भी मिलेगा अवसर

स्थानीय कलाकारों के भी आय का बनेगा साधन

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में इस पहल से जहां बच्चियों को आय का हुनर सीखने का मौका मिलेगा वहीं स्थानीय कलाकारों के लिए भी आय का साधन बनेगा। प्रशिक्षक के तौर पर इन कला से संबंधित कलाकारों के चयन के लिए प्रमंडलस्तरीय किलकारी से संपर्क करने का निर्देश दिया गया है। जिले के 16 केजीबीवी के दो हजार से अधिक बच्चियों को इसका लाभ मिलेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦केजीबीवी की छात्राओं को किस कक्षा से कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा?−
छात्राओं को कक्षा छह से विशेष कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकेजीबीवी की बेटियां अब पढ़ाई के साथ सीखेंगे आय का हुनर