श्रम संयुक्त भवन में 15 को लगेगा रोजगार मेला
हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
बिहारशरीफ में 15 सितंबर को श्रम संयुक्त भवन में रोजगार मेला होगा। इसमें 22 कंपनियों के प्रतिनिधि 1000 युवाओं का चयन करेंगे। 18 से 40 साल के युवा शामिल हो सकते हैं। सफल उम्मीदवारों को 12,000 से 35,000 रुपये तक का वेतन मिलेगा। चयन के बाद युवाओं को स्टडी किट व टूल्स किट की जानकारी दी जाएगी।

बिहारशरीफ, निज संवाददाता। प्रखंड परिसर स्थित श्रम संयुक्त भवन में 15 सितंबर को रोजगार मेला लगेगा। इसमें 22 कंपनियों के प्रतिनिधि 1000 युवाओं का चयन करेंगे। इसमें 18 से 40 साल तक का कोई भी युवा शामिल हो सकता है। जिला नियोजन पदाधिकारी ने युवाओं से इस मेला में शामिल होकर इसका लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि चयनित युवाओं को 12 हजार से 35 हजार तक वेतन दिया जाएगा। कंपनी के प्रतिनिधि साक्षात्कार के बाद युवाओं का चयन करेंगे। इसमें आए युवाओं को स्टडी किट व टूल्स किट योजना की भी जानकारी दी जाएगी।


