सीवान में तीन दिन लगेगा जॉब कैंप, 10वीं-12वीं पास युवाओं को रोजगार का मौका
सीवान में 10 और 11 सितंबर को एक तीन दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए है, जिसमें विभिन्न पदों के लिए चयन किया जाएगा। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के माध्यम से चुना जाएगा और 13 से 15 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा। भाग लेने के लिए शैक्षणिक योग्यता 10+2 है।

सीवान। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, सीवान की ओर से जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए तीन दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप का आयोजन 10 और 11 सितंबर को होगा। अभ्यर्थियों का चयन प्रत्यक्ष साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। 10 सितंबर को बड़हरिया ब्लॉक परिसर और 11 सितंबर को रघुनाथपुर ब्लॉक परिसर में विभिन्न पदों पर भर्ती होगी। ये पद फील्ड जॉब से संबंधित हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 13 से 15 हजार रुपये तक वेतन के अलावा इंसेंटिव और कमीशन मिलेगा। दोनों नियोजकों की भर्ती में भाग लेने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10 2 उत्तीर्ण और आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
अभ्यर्थियों को बायोडाटा- रिज्यूमे की दो प्रतियां, आधार कार्ड और पैन कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। जिला नियोजनालय ने अधिक से अधिक युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। जॉब कैंप में शामिल होना पूरी तरह निःशुल्क है।


