राज्य में 30 औद्योगिक इकाइयों में 627 करोड़ का निवेश होगा
बियाडा की समाशोधन समिति ने 30 औद्योगिक इकाइयों को 26.59 एकड़ भूमि आवंटन की स्वीकृति दी है। इससे 627.83 करोड़ का निवेश होगा और 3329 लोगों को रोजगार मिलेगा। ये इकाइयाँ खाद्य प्रसंस्करण, टेक्सटाइल, फार्मास्यूटिकल्स और जनरल मैन्युफैक्चरिंग से संबंधित हैं। बिहार सरकार औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय है।

बियाडा की परियोजना समाशोधन समिति ने 30 औद्योगिक इकाइयों को 26.59 एकड़ भूमि आवंटन पर मुहर लगा दी है। इन इकाइयों से राज्य में 627.83 करोड़ निवेश आएगा। इससे करीब 3329 लोगों को रोजगार मिलेगा। जिन इकाइयों को भूमि आवंटित की गई हैं, वे खाद्य प्रसंस्करण, टेक्सटाइल, फार्मास्यूटिकल्स तथा जनरल मेन्यूफैक्चरिंग आदि क्षेत्रों से संबंधित हैं। औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार(बियाडा) परियोजना समाशोधन समिति की गुरुवार को हुई बैठक की अध्यक्षता उद्योग सचिव कुंदन कुमार ने की। उन्होंने बताया कि यह निवेश बिहार के औद्योगिक विकास को नई गति देने के साथ राज्य की अर्थव्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाएगा। निवेशकों को पारदर्शी एवं समयबद्ध प्रक्रिया के तहत औद्योगिक भूखंड उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
साथ ही, सुदृढ़ अवसंरचना, बेहतर कनेक्टिविटी, सरल प्रक्रियाओं एवं नीतिगत सहयोग से निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जा रहा है।उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि स्वीकृत परियोजनाओं से स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार एवं कौशल विकास के अवसर उपलब्ध होंगे। बिहार सरकार निवेशकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए राज्य को देश के अग्रणी औद्योगिक एवं विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।


