पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता बदले
हिन्दुस्तान, भागलपुर
भागलपुर में पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता बिमलेश कुमार का तबादला कर दिया गया है। अब समस्तीपुर के कार्यपालक अभियंता अमित कुमार को भागलपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिमलेश को पटना में एनएच एवं आरओबी-2 के मुख्य अभियंता का कार्य सौंपा गया है।

भागलपुर। पथ निर्माण विभाग ने भागलपुर में पदस्थ कार्यपालक अभियंता बिमलेश कुमार का तबादला कर दिया है। उनकी जगह समस्तीपुर में तैनात एनएच डिवीजन के कार्यपालक अभियंता अमित कुमार को भागलपुर की जिम्मेदारी दी गई है। बिमलेश को पटना में एनएच एवं आरओबी-2 मुख्य अभियंता (बजट एवं योजना) का कार्यालय, पथ निर्माण विभाग में कार्यपालक अभियंता की जिम्मेदारी दी गई है।


