सीमांचल से शुभम आनंद का चयन
-रग्बी तकनीकी सेमिनार में रेफरी प्रशिक्षण पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। दीप नगर आउटडोर स्टेडियम बिहारशरीफ में 13 एवं 14 अगस्त को बिहार स्टेट रग्बी

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। दीप नगर आउटडोर स्टेडियम बिहारशरीफ में 13 एवं 14 अगस्त को बिहार स्टेट रग्बी फुटबॉल का तकनीकी सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रग्बी फुटबॉल एसोसियेशन ऑफर बिहार द्वारा किया गया। इसकी मेजबानी रग्बी फुटबॉल एसोसियेशन ऑफ नांलदा ने की। सेमिनार इंडियन रग्बी फुटबॉल युनियन के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में आयोजित हुआ। सेमिनार में बिहार के विभिन्न जिलों से रग्बी खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं तकनीकी अधिकारियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य रग्बी खेल के तकनीकी पहलुओं, नियमों, रेफरी की जिम्मेदारियों तथा मैच संचालन की प्रक्रिया से प्रतिभागियों को अवगत कराना रहा। इस अवसर पर सीमांचल क्षेत्र से एकमात्र शुभम आनंद का इंटोडक्शन टू मैच आफिसियेटींग (एल-1) प्रशिक्षण के लिए चयन होना गौरव का पल माना जा रहा है।
शुभम आनंद मूल रूप से हरिमुढी बनमनखी के रहने वाले हैं। वर्तमान में पूर्णिया झीलटोला में रहकर खेल एवं युवा गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। लंबे समय से खेल के क्षेत्र में सक्रिय शुभम आनंद इस प्रशिक्षण के माध्यम से रग्बी के नियमों, मैच संचालन और तकनीकी अधिकारियों की भूमिका की अपनी समझ को और मजबूत करेंगे। उनके चयन से पूर्णिया सहित पूरे सीमांचल के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। यह उपलब्धि क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को खेल एवं तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने वाली है।


