बच्चा बदलने के मामले में हाईकोर्ट का चाबुक, बिहार थानेदार सम्राट दीपक एसआईटी से बाहर और जिले से तबादला

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

बिहार में निजी अस्पताल में बच्चे बदलने के मामले में पटना हाईकोर्ट ने थानाध्यक्ष सम्राट दीपक को एसआईटी से बाहर करने और तबादला करने का आदेश दिया है। पीड़ित पिता का आरोप है कि उन्हें प्रताड़ित किया गया और एफआईआर में देरी की गई। अगली सुनवाई 6 अक्टूबर को होगी।

बच्चा बदलने के मामले में हाईकोर्ट का चाबुक, बिहार थानेदार सम्राट दीपक एसआईटी से बाहर और जिले से तबादला

बच्चा बदलने के मामले में हाईकोर्ट का चाबुक, बिहार थानेदार सम्राट दीपक एसआईटी से बाहर और जिले से तबादला दो माह तक एफआईआर नहीं करने, साक्ष्यों से छेड़छाड़, कोर्ट बोला-डीएम से लेकर दारोगा तक असंवेदनशील, दोषी चिह्नित हों पीड़ित पिता का आरोप, थानेदार ने डीएनए टेस्ट के वक्त धमकाया-दस साल केस में फंसाकर रखूंगा एफएसएल रिपोर्ट आई, नवजीवन शिशु अस्पताल का निबंधन रद्द करने की कार्रवाई शुरू, 36 में से 34 बच्चों के परिजनों का सत्यापन सुलह का दबाव बनाने वालों पर एफआईआर का आदेश, पीड़ित परिवार को सुरक्षा अगली सुनवाई 6 अक्तूबर, नालंदा एसपी ऑनलाइन हाजिर होकर देंगे अनुपालन रिपोर्ट कोर्ट ने कहा-थानों की कमान देने से पहले अधिकारियों का ‘एटीट्यूडनल टेस्ट’ कराया जाए फोटो : नवजीवन अस्पताल : बिहारशरीफ स्थित नवजीवन अस्पताल की जांच कर बाहर निकलते एसडेओ किसलय श्रीवास्तव व अन्य। बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। करीब तीन साल पहले निजी अस्पताल में बच्चा बदलने के मामले में पटना हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख अपनाते हुए बिहार थानाध्यक्ष सम्राट दीपक को तत्काल प्रभाव से विशेष जांच दल (एसआईटी) से अलग करने और जिले से बाहर तबादला करने का आदेश दिया है।

बच्चा बदलने पर एफआईआर में देरी

न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद और न्यायमूर्ति सुनील दत्ता मिश्रा की खंडपीठ ने कहा कि निष्पक्ष अनुसंधान के हित में उनकी जगह साफ छवि वाले सक्षम अधिकारी को एसआईटी में शामिल किया जाए। नालंदा के एसपी हृदय कांत ने अदालत में इसका आश्वासन दिया। सुनवाई के दौरान अदालत ने पीड़ित पिता अविनाश कुमार और उनके भाई से सीधा संवाद किया। थानाध्यक्ष की मौजूदगी में ही अविनाश ने आरोप लगाया कि उन्हें तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा था। डीएनए टेस्ट के समय थानेदार ने धमकी दी थी कि वे उन्हें दस साल तक इसी मुकदमे में उलझाए रखेंगे। पीड़ित ने बताया कि बच्चा बदलने की सूचना देने पर तत्कालीन थानाध्यक्ष ने करीब दो महीने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की। जबकि, पहले अनुसंधानकर्ता नील कमल ने साक्ष्यों से छेड़छाड़ होने दी। कोर्ट ने एसपी को इन आरोपों के सत्यापन और दोषी अफसरों की पहचान का निर्देश दिया। कोर्ट बोला-डीएम से लेकर दारोगा तक असंवेदनशील, दोषी चिह्नित हों : खंडपीठ ने कहा कि बच्चा बदलने पर दो माह तक एफआईआर न करना बचपन बचाओ आंदोलन बनाम भारत संघ तथा पिंकी बनाम उत्तर प्रदेश राज्य में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन है। अदालत ने इसे पुलिस ही नहीं, नालंदा डीएम के स्तर पर भी असंवेदनशीलता का ‘ज्वलंत उदाहरण’ बताया और कहा कि गोल्डन आवर में कार्रवाई न हो तो बच्चे की बरामदगी लगभग असंभव हो जाती है। कोर्ट ने डीजीपी के उस बयान का हवाला दिया जिसमें एक साल में 14 हजार 500 से अधिक बच्चों के गायब होने की बात कही गई थी। और, सुझाव दिया कि थानों की कमान देने से पहले अधिकारियों का ‘एटीट्यूडनल टेस्ट’ कराया जाए।

नवजीवन अस्पताल की जांच और कार्रवाई

आरोपित डॉक्टर की पत्नी के मैटरनिटी सेंटर की होगी जांच : एसपी ने सीलबंद लिफाफे में प्रगति रिपोर्ट सौंपी, जिसे अदालत ने वकीलों की मौजूदगी में देखकर पुनः सील कर महानिबंधक की अभिरक्षा में रखने का आदेश दिया। कोर्ट को बताया गया कि एफएसएल, पटना की रिपोर्ट मिल चुकी है और नवजीवन शिशु अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई शुरू है। 23 मार्च से 11 अप्रैल 2023 के बीच भर्ती 36 बच्चों में से 34 के परिजनों का सत्यापन हो चुका है। आरोपी डॉ. ब्रजेश कुमार की पत्नी के मैटरनिटी सेंटर की भी पड़ताल हो रही है और अंतर-जिला/अंतरराज्यीय गिरोह व दलालों की भूमिका खंगाली जा रही है। एसपी ने अदालत में बताया कि अग्रिम जमानत पर चल रहे डॉ. ब्रजेश जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। हालांकि, इससे उनके वकील ने इंकार किया। कोर्ट ने कहा कि सहयोग न करने या तथ्य छिपाने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जा सकती है। साथ ही, अस्पताल पक्ष को जांच रिपोर्ट की प्रति देने का आदेश दिया। पीड़ित ने केस वापस लेने के लिए दबाव बनाने वालों में छबिलापुर के जुगेश गोप उर्फ मास्टर और सिलाव के सुतील यादव का नाम लिया। कोर्ट ने सत्यापन के बाद तत्काल एफआईआर व कानूनी कार्रवाई व परिवार को पर्याप्त सुरक्षा देने का आदेश दिया। मामले की अगली सुनवाई 6 अक्तूबर 2026 को होगी। इसमें एसपी ऑनलाइन उपस्थित होकर अनुपालन रिपोर्ट देंगे.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦बच्चा बदलने के मामले में पटना हाईकोर्ट ने कौन सा आदेश दिया?−
पटना हाईकोर्ट ने थानाध्यक्ष सम्राट दीपक को एसआईटी से बाहर करने और जिले से तबादला करने का आदेश दिया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबच्चा बदलने के मामले में हाईकोर्ट का चाबुक, बिहार थानेदार सम्राट दीपक एसआईटी से बाहर और जिले से तबादला