भाव्या पोर्टल पर मरीजों का पूरा रिकॉर्ड अपलोड करने का निर्देश

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने संबंधित अधिकारियों को जारी किया पत्र भागलपुर, वरीय

भाव्या पोर्टल पर मरीजों का पूरा रिकॉर्ड अपलोड करने का निर्देश

भागलपुर, वरीय संवाददाता। राज्य स्वास्थ्य समिति ने सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों के इलाज से जुड़ी जानकारी को बिहार हेल्थ एप्लिकेशन (भाव्या) पोर्टल पर शत-प्रतिशत दर्ज करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि ओपीडी, आईपीडी, इमरजेंसी और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मरीजों का पूरा विवरण समय पर पोर्टल पर अपलोड किया जाए, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और मरीजों के उपचार का डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध रहे। निर्देश के अनुसार अस्पतालों में भर्ती मरीजों का आभा (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट) आईडी बनाना और उनके इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड को नियमित रूप से अपडेट करना अनिवार्य होगा।

अस्पताल प्रबंधन को यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि इलाज से संबंधित सभी मॉड्यूल का सही ढंग से उपयोग हो। किसी भी स्तर पर डेटा अपलोड में लापरवाही नहीं बरती जाए। राज्य स्वास्थ्य समिति ने सिविल सर्जन, जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के अधीक्षक एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इसकी नियमित समीक्षा करें। वहीं तकनीकी या संचालन संबंधी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराएं। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत बनाने और मरीजों को बेहतर एवं पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी स्वास्थ्य संस्थानों में इस व्यवस्था का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsभाव्या पोर्टल पर मरीजों का पूरा रिकॉर्ड अपलोड करने का निर्देश