अब एसएनए स्पर्श से मिलेगा नियोजित शिक्षकों का वेतन

हिन्दुस्तान, कटिहार
Follow us on Google News
share

अब एसएनए स्पर्श से मिलेगा नियोजित शिक्षकों का वेतन अब एसएनए स्पर्श से मिलेगा नियोजित शिक्षकों का वेतन अब एसएनए स्पर्श से मिलेगा नियोजित शिक्षकों का वे

अब एसएनए स्पर्श से मिलेगा नियोजित शिक्षकों का वेतन

कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सरकारी स्कूलों में कार्यरत नियोजित शिक्षकों के वेतन भुगतान की व्यवस्था अब बदलने जा रही है। आने वाले समय में शिक्षकों का वेतन एसएनए स्पर्श के माध्यम से भुगतान किया जाएगा। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत सबसे पहले सभी नियोजित शिक्षकों का पे-आईडी तैयार किया जाएगा। भुगतान की नई व्यवस्था लागू होने के बाद वेतन प्रक्रिया को डिजिटल प्रणाली से जोड़ने के साथ उसका रिकॉर्ड भी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। चार महीने से चल रही थी नई व्यवस्था की तैयारी

नई व्यवस्था में पे-आईडी तैयार करना

समग्र शिक्षा के तहत 2026-27 में जिले में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों की राशि एसएनए स्पर्श के माध्यम से खर्च करने का प्रावधान किया गया है। कटिहार में नियोजित शिक्षकों का वेतन भी समग्र शिक्षा मद से भुगतान किया जाता है। इसी कारण शिक्षकों के वेतन भुगतान को भी एसएनए स्पर्श की व्यवस्था से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई है। शिक्षा विभाग में पिछले करीब चार महीनों से इस प्रणाली को लागू करने की तैयारी चल रही है।

डीडीओ के लॉगिन से बनेगी पे-आईडी

नई व्यवस्था में नियोजित शिक्षकों को बेनिफिशियरी के रूप में दर्ज किया जाएगा। इसके लिए संबंधित डीडीओ के मेकर लॉगइन आईडी से प्रत्येक शिक्षक की पे-आईडी बनाई जाएगी। इसके साथ ही डीपीओ स्थापना कार्यालय को एसएनए स्पर्श के तहत क्रियान्वयन एजेंसी के रूप में सीएफएमएस 2.0 पोर्टल पर पंजीकृत किया जाएगा। पे-आईडी बनने के बाद शिक्षकों के वेतन भुगतान की आगे की प्रक्रिया इसी डिजिटल व्यवस्था के तहत पूरी की जाएगी।

केवाईसी के लिए दस्तावेजों का सत्यापन

सभी नियोजित शिक्षकों के केवाईसी की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। इसके लिए शिक्षकों से पैन कार्ड, आधार कार्ड और बैंक पासबुक अथवा बैंक स्टेटमेंट या कैंसिल चेक की सत्यापित छायाप्रति लेने का निर्देश दिया गया है। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद संबंधित शिक्षकों की जानकारी भुगतान प्रणाली में दर्ज की जाएगी।

डिजिटल भुगतान से रिकॉर्ड प्रबंधन

एसएनए स्पर्श के जरिए वेतन भुगतान होने से शिक्षकों के भुगतान से जुड़ी जानकारी डिजिटल सिस्टम में दर्ज होगी। विभागीय स्तर पर राशि के आवंटन और भुगतान की प्रक्रिया को भी इसी व्यवस्था से जोड़ा जा रहा है। इससे वेतन भुगतान से संबंधित रिकॉर्ड को ऑनलाइन स्तर पर प्रबंधित करने में सुविधा होगी।

समय पर प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन

जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चन्द्र चौधरी ने कहा कि बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देश के आलोक में नियोजित शिक्षकों के वेतन भुगतान को एसएनए स्पर्श से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी संबंधित शिक्षकों की पे-आईडी बनाने और केवाईसी से जुड़ी प्रक्रिया निर्धारित दस्तावेजों के आधार पर पूरी कराई जाएगी। डीपीओ स्थापना कार्यालय का सीएफएमएस 2.0 पर रजिस्ट्रेशन समेत आवश्यक कार्य समय-सीमा के भीतर पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है।

सामान्य प्रश्न

✦शिक्षकों के वेतन भुगतान का नया तरीका क्या है?−
शिक्षकों का वेतन अब एसएनए स्पर्श के माध्यम से भुगतान किया जाएगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअब एसएनए स्पर्श से मिलेगा नियोजित शिक्षकों का वेतन