राजकीय सम्मान की घोषणा स्वागतयोग्य : रालोमो
हिन्दुस्तान, पटना
बिहार सरकार ने हर साल 23 अगस्त को अमर शहीद रामफल मंडल की जयंती मनाने की घोषणा की है। इस निर्णय का राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने स्वागत किया है। प्रवक्ताओं ब्रजेन्द्र कुमार पप्पू एवं सुशील कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार व्यक्त किया है।

अमर शहीद रामफल मंडल की शहादत को सम्मान देते हुए बिहार सरकार की ओर से प्रत्येक वर्ष 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में जयंती मनाने की घोषणा का राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने स्वागत किया है। रालोमो के प्रदेश प्रवक्ता ब्रजेन्द्र कुमार पप्पू एवं सुशील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है।


