शिक्षकों का ऐच्छिक ट्रांसफर बिहार सरकार की सराहनीय पहल: सुधीर
हिन्दुस्तान, खगडि़या
शिक्षकों का ऐच्छिक ट्रांसफर बिहार सरकार की सराहनीय पहल: सुधीर शिक्षकों का ऐच्छिक ट्रांसफर बिहार सरकार की सराहनीय पहल: सुधीर

चौथम। एक प्रतिनिधि शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का ऐच्छिक स्थानांतरण बिहार सरकार का शिक्षक हित में स्वागत योग्य कदम है। यह बातें शिक्षक नेता सुधीर कुमार ने शनिवार को कही। उन्होंने कहा कि अपने घर से सैकड़ों किलोमीटर दूर रहे शिक्षक एवं एवं शिक्षिकाएं आशा भरी निगाहें से बिहार सरकार और शिक्षा विभाग की तरफ देख रही है कि कब हमारा ट्रांसफर का सपना पूरा होगा। बिहार सरकार का ऐच्छिक शिक्षक ट्रांसफर नियमावली लाखों शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के उत्साह का प्रतीक है।


