डिग्री कालेज के लिए सारीपट्टी में चयनित भूमि का निरीक्षण

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

बिहार सरकार द्वारा हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने के प्रयास अंतर्गत भगवानपुर हाट प्रखंड में भूमि चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। सारीपट्टी गांव में पांच एकड़ भूमि चिन्हित की गई है, जिसका निरीक्षण जिलाधिकारी विवेक कुमार मैत्रेय ने अन्य अधिकारियों के साथ किया।

डिग्री कालेज के लिए सारीपट्टी में चयनित भूमि का निरीक्षण

भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। बिहार सरकार द्वारा हरेक प्रखंड में डिग्री कालेज खोलने के प्रयास को मूर्त रूप देने के लिए जिले के अधिकारी प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में भगवानपुर हाट प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने के लिए सारीपट्टी गांव में एक जमीन को चिन्हित किया गया है।

भूमि चयन प्रक्रिया

इस चिन्हित जमीन का कई कनीय अधिकारी इसके पहले भी निरीक्षण कर चुके हैं। गुरुवार को इस चिन्हित जमीन का जिलाधिकारी विवेक कुमार मैत्रेय ने अनुमंडल पदाधिकारी अनीता सिन्हा व अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। सारीपट्टी में चिन्हित किए गए इस पांच एकड़ भूमि पर डिग्री कॉलेज की स्थापना को लेकर पिछले दिनों अंचलाधिकारी धीरज कुमार पांडेय ने पैमाईश कर रेखांकित किया था।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के प्रश्न

इस चिन्हित जमीन के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भूमि के नेचर की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने आवागमन, प्रखंड मुख्यालय से दूरी की तथा मुख्य मार्ग एनएच 331 से दूरी तथा जमीन के बगल से एक लाख बत्तीस हजार वोल्ट के बिजली के प्रवाहित हो रहे तार के गुजरने को ले प्रश्न किया। उन्होंने कहा कि हाई वोल्टेज वाला तार भूमि के किनारे से प्रवाहित होता है, जो सुरक्षा के लिए विचारणीय है। उन्होंने इस बारे में अनुमंडल पदाधिकारी अनीता सिन्हा से भी राय मशविरा किया। इस अवसर पर अंचलाधिकारी धीरज कुमार पांडेय ने रेखांकित भूमि का नजरी नक्शा जिलाधिकारी के समक्ष रखा। मौके पर हल्का कमर्चारी कैलाश कुमार मंडल, अमीन व अन्य लोग थे।

सामान्य प्रश्न

डिग्री कॉलेज खोलने के लिए किस गांव में भूमि चिन्हित की गई है?
सारीपट्टी गांव में भूमि चिन्हित की गई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।