उत्पाद विभाग की छापेमारी में 580 कार्टन विदेशी शराब जब्त

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

बिहार सरकार की शराबबंदी नीति के प्रभावी अनुपालन के तहत, सराय थाना क्षेत्र में एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है। उत्पाद विभाग ने 580 पेटी शराब जब्त की है। जिलाधिकारी वर्षा सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ सघन निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है।

उत्पाद विभाग की छापेमारी में 580 कार्टन विदेशी शराब जब्त

बिहार सरकार की शराबबंदी नीति के प्रभावी अनुपालन एवं अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ जिले में लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में उत्पाद विभाग की कार्रवाई में सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलकुंडा-सराय रोड पर एक 6 चक्का ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद कर जब्त की गई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिलाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देशन में सघन कार्रवाई अभियान चलाया जा रहा है।

जांच का विवरण

सराय थाना क्षेत्र में बेलकुंडा-सराय रोड, वाहन जांच एवं निगरानी के क्रम में 6 चक्का ट्रक, जिसका रजिस्ट्रेशन संख्या सीजे-04क्यूजे 5234 की जांच की गई। जांच के दौरान ट्रक से विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब की कुल 580 पेटी, कुल 5,159.880 लीटर शराब बरामद की गई। जब्त शराब की सभी पेटियों पर पंजाब में बिक्री अंकित है। मिली जानकारी के अनुसार उत्पाद अधीक्षक भूपेन्द्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी के लिए टीम गठित कर भेजी गई थी। जहां पुलिस को भारी सफलता मिली।

जब्त शराब का विवरण

टीम में उत्पाद निरीक्षक अभिनव कुमार, एएसआई अजीत कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे। जब्त शराब में रॉयल स्टैग व्हिस्की 750 एमएल की 24 पेटी,375 एमएल की 16 पेटी एवं 180 एमएल की 43 पेटी, रॉयल ग्रीन व्हिस्की 750 एमएल की 60 पेटी एवं 375 एमएल की 99 पेटी, इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की 750 एमएल की 89 पेटी, 375 एमएल की 125 पेटी एवं 180 एमएल की 124 पेटी शामिल हैं। इस प्रकार कुल 580 पेटी विदेशी शराब, जिसकी कुल मात्रा 5,159.880 लीटर है, जब्त की गई। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन को लेकर अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण एवं कारोबार के विरुद्ध लगातार सघन निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। जिले में शराब की अवैध आपूर्ति एवं तस्करी से जुड़े मामलों में कानून के प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। -अमिताभ सिंह

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦बिहार सरकार की शराबबंदी नीति के अंतर्गत हाल में क्या कार्रवाई की गई है?−
हाल में सराय थाना क्षेत्र में एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद कर जब्त की गई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsउत्पाद विभाग की छापेमारी में 580 कार्टन विदेशी शराब जब्त