वन टाइम सेटलमेंट को लेकर प्रस्ताव तैयार

हिन्दुस्तान, मोतिहारी
Follow us on Google News
share

मोतिहारी में बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने ईंट निर्माताओं के बकाया राशि के समाधान के लिए वन टाइम सेटलमेंट योजना की घोषणा की। प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया है। अवैध खनन पर नजर रखने के लिए एक हजार पुलिस कर्मियों की बहाली की योजना भी बनाई गई है।

वन टाइम सेटलमेंट को लेकर प्रस्ताव तैयार

मोतिहारी, एसं। ईंट निर्माताओं पर बकाया राशि के समाधान के लिए वन टाइम सेटलमेंट के तहत प्रस्ताव तैयार किया गया है। साथ ही इसे वित्त विभाग को भेजा दिया गया है। वित्त विभाग से स्वीकृति मिलते ही इस समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। यह बातें मंगलवार को बरियारपुर स्थित एक होटल में प्रेस को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के खनन एवं भूतल विभाग सह युवा एवं कला संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने कहीं। उन्होंने कहा कि ईंट निर्माताओं के पास कई वर्षो से करोड़ों रूपये बकाया है। इसे लेकर सरकार ने वन टाईम सेटलमेंट की योजना बनाई है।

साथ ही फिर से बीएसएमसीएल के माध्यम से कोयले की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही कोयले की आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। सरकार इसके लिए पूरी मुस्तैदी के साथ उनके साथ खड़ी है। मंत्री श्री चंद्रवंशी ने कहा कि अवैध खनन पर निगरानी को ले बिहार सरकार जल्द ही खनन विभाग के माध्यम से एक हजार पुलिस कर्मी की बहाली की योजना है। इस पर विभाग जल्द ही काम करेगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsवन टाइम सेटलमेंट को लेकर प्रस्ताव तैयार