विभिन्न विधाओं से जुड़े कलाकार अवश्य कराएं अपना निबंधन

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

बिहार सरकार कलाकारों को उनकी योग्यता के अनुसार आगे बढ़ाने की प्राथमिकता ले रही है। बेगूसराय के कलाकारों का निबंधन ज़िले में करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है, ताकि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। मानकी संगीत महाविद्यालय में आयोजित परीक्षा के दौरान इन कलाकारों को संबोधित किया गया।

विभिन्न विधाओं से जुड़े कलाकार अवश्य कराएं अपना निबंधन

मंसूरचक, निज संवाददाता। प्रत्येक विधा के कलाकारों को उनकी योग्यता के अनुसार आगे बढ़ाना बिहार सरकार की प्राथमिकता है। गायन, वादन, नृत्य, अभिनय, मूर्तिकला आदि विधाओं से जुड़े कलाकार अपना निबंधन ज़िले में करायें ताकि वे सरकार के संज्ञान में रहेंगे। यह बात बेगूसराय के कला संस्कृति अधिकारी श्याम साहनी ने प्रखंड क्षेत्र के हवासपुर स्थित मानकी संगीत महाविद्यालय के सभागार में आयोजित प्रायोगिक परीक्षा के दौरान संगीत के प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए सोमवार को कही। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में दर्जनों कलाकारों को बिहार सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ बेगूसराय ज़िले के कलाकारों को दिया गया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के निदेशक अजय अनंत ने की। संचालन संस्था के संस्थापक सिने अभिनेता अमिय कश्यप ने किया। प्रयाग संगीत समिति इलाहबाद से पर्यवेक्षक के रूप में आए गोविंद वल्लभ सहाय ने मौके पर महाविद्यालय के संगीत के 120 विद्यार्थियों से प्रायोगिक साक्षात्कार लिया। अतिथियों सत्यनारायण मिश्र, कृष्ण मोहन नटराज, प्रवीण कुमार झा, मंगलेश कुमार, पूर्णिमा झा, मनोज शर्मा, पुलकित आनंद आदि को अंगवस्त्र, चादर एवं मंसूरचक की मूर्तिकला के प्रतीक चिह्न से सम्मानित किया गया। मौके पर गुरुदेव अज़ीज़, रंजीत गुप्त, ज्योति प्रिया, प्रीति प्रिया, अशोक साहनी, मुन्ना साहनी, रामचंद्र ठाकुर आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।