सबौर कॉलेज में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन
हिन्दुस्तान, भागलपुर
सबौर कॉलेज में विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के लिए शिविर आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को पोर्टल के लाभों के बारे में जागरूक करना और उनकी समस्याओं के समाधान में मदद करना है। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. डॉ. संजय कुमार झा ने किया। नोडल अधिकारी ने हेल्पलाइन नंबर भी बताया।

सबौर, संवाददाता। सबौर कॉलेज में मंगलवार को बिहार सरकार के विद्यार्थी सहयोग पोर्टल को लेकर विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का उद्देश्य छात्रों-छात्राओं को पोर्टल के बारे में जागरूक करना और उनकी समस्याओं, शिकायतों व सुझावों के समाधान की प्रक्रिया से अवगत कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. डॉ. संजय कुमार झा, बर्सर डॉ. राकेश रंजन, नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी ज्योति कुमारी और नोडल पदाधिकारी डॉ. कुमार नित्य गोपाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्राचार्य ने कहा कि यह पोर्टल विद्यार्थियों के लिए अमूल्य वरदान है, जिससे वे अपनी शिकायतें सीधे सरकार तक पहुंचा सकते हैं। नोडल अधिकारी ने हेल्पलाइन नंबर 1100 की भी जानकारी दी।
शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और शिक्षक उपस्थित रहे।


