जिले के दस प्रखंडों में नये डिग्री कॉलेजों का मुख्यमंत्री ने वर्चुअल तरीके से किया शुभारंभ
फोटो नं.01, राजकीय डिग्री कॉलेज गढ़पुरा का बुधवार को उद्घाटन करतीं एमएलसी उर्मिला ठाकुर व अन्य।

बेगूसराय/मटिहानी, हिटी। बिहार सरकार की ओर से उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में बुधवार को मुख्यमंत्री ने भागलपुर से रिमोट के माध्यम से राज्य के कुल 211 नवस्थापित राजकीय महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र का भव्य शुभारंभ किया। इसी क्रम में बेगूसराय जिले के अंतर्गत स्थापित 10 नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में भी शैक्षणिक सत्र का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उत्क्रमित 2 माध्यमिक विद्यालय, महाजी (मटिहानी) में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा लाइव प्रसारण किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में डीएम श्रीकांत शास्त्री, विधान पार्षद सर्वेश कुमार सिंह, पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी, जिला पंचायत राज अधिकारी पूजा प्रीतम, पूर्व विधायक राजकुमार सिंह, मटिहानी बीडीओ सदय कुमार, प्रखंड शिक्षा अधिकारी रिया कुमारी, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विमल कुमार, 10 2 विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. इंदु कुमारी, मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरिकांत, जिला पार्षद झून्ना सिंह, मुखिया अभय कुमार, उप प्रमुख सुधांशु कुमार, मुखिया प्रतिनिधि राजीव कुमार सहित प्रखंड के कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
ऐतिहासिक उपलब्धि
डीएम ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जिले में 10 नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों का शुभारंभ उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इन महाविद्यालयों के संचालन से विशेषकर ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध होगी। इससे उन्हें उच्च शिक्षा के लिए अन्य शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
छात्रों के सपनों को पंख
डीएम ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज के विकास की आधारशिला है तथा नए महाविद्यालय युवाओं के ज्ञान, कौशल एवं व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ जिले के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी नई दिशा प्रदान करेंगे। उन्होंने छात्र-छात्राओं से उपलब्ध अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने तथा उच्च शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को सशक्त बनाने का आह्वान किया। वर्षों की मांग हुई पूरी, खरमौली डिग्री कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई शुरू वीरपुर। खरमौली प्लस टू स्कूल में बुधवार से डिग्री कॉलेज की पढ़ाई शुरू हो गई। जीडी कॉलेज बेगूसराय के पूर्व प्राचार्य डॉ चन्द्रभानु प्रसाद सिंह,टीएनबी कॉलेज भागलपुर के प्राचार्य डॉ दीपो महतो और डिग्री कॉलेज खरमौली के प्राचार्य मुकेश कुमार ने वर्ग संचालन कर कॉलेज में पढ़ाई का शुभारंभ किया। इससे पहले समारोहपूर्वक कॉलेज का उद्घाटन किया गया। सरकार के प्रतिनिधि के रूप में नगर विधायक कुंदन कुमार मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक संत कुमार सहनी, जिला पार्षद शिल्पी कुमारी, वरीय उप समाहर्ता पूजा कुमारी, बीडीओ पकंज कुमार शक्तिधर, सीओ भाई वीरेंद्र, बीईओ अभिषेक प्रभाकर, मुखिया अशोक पासवान, पूर्व मुखिया सुखराम महतो, उप प्रमुख सुबोध पासवान आदि मौजूद थे। संचालन शिक्षक संतोष कुमार ने किया। प्रखंड के रघुनाथपुर गांव स्थित नव स्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालय का शुभारंभ साहेबपुरकमाल। निज संवाददाता। बुधवार को प्रखंड के रघुनाथपुर गांव स्थित सेनापति उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर भवन में राजकीय डिग्री महाविद्यालय की विधिवत शुरुआत हुई। प्राचार्य प्रो कमलेश प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार की उक्त पहल से सुदुर ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के सपनों को पंख लगना स्वाभाविक है और इसका दूरगामी व व्यापक लाभ क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को मिलेगा। प्रखंड प्रमुख अनिता राय ने सरकार के उक्त कदम ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम बताया। कार्यक्रम में बीडीओ रवि सिन्हा, जदयू नेता पंकज सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम सुधांशु, जदयू नेता मनीष राय, पूर्व मुखिया गोरेलाल यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य कृष्णा देवी, भूदाता परिवार के जयंत कुमार, पंसस मीरा कुमारी, उच्च विद्यालय के एचएम दीपक कुमार, शिक्षक आशुतोष चंद्र राय, धनंजय ठाकुर आदि मौजूद थे।
शिक्षा का संवर्धन
पनसल्ला डिग्री कॉलेज का सीएम सम्राट चौधरी ने किया वर्चुअल उद्घाटन छौड़ाही। प्रखंड क्षेत्र के नारायण पीपर पंचायत अंतर्गत पंनसल्ला गांव में बुधवार को बिहार सरकार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा वर्चुअल डिग्री कॉलेज का उद्घाटन किया गया। मौके पर प्राचार्य डॉ. सहर अफरोज, वरीय उपसमाहर्ता नसीन कुमार निशांत, सीओ छौड़ाही चंद्र प्रकाश पांडेय, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोहम्मद तैय्यब हुसैन, जिला पार्षद प्रेमलता कुमारी, डॉ निगम कुमार व अन्य थे। मंच संचालन शिक्षक अभिनव कुमार अकेला ने किया। खोदावंदपुर में डिग्री कालेज के उद्घाटन के मौके पर लोगों ने बताई समस्याएं खोदावंदपुर, निज संवाददाता। खोदावंदपुर में बुधवार को राजकीय डिग्री कालेज का विधिवत उद्घाटन स्थानीय विधायक अभिषेक आनंद ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रत्येक पंचायत में इंटर की पढ़ाई की व्यवस्था कर मिसाल कायम की। स्थानीय छात्र छात्रा इसका लाभ उठाएं। इस मौके पर स्थानीय अभिभावक प्रो जगदीश प्रसाद यादव, सुरेश प्रसाद यादव, शंकर यादव, जयचन्द यादव आदि थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुआ राजकीय डिग्री महाविद्यालय का उद्घाटन नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड के अकहा ररिऔना स्थित राजकीय डिग्री महाविद्यालय नावकोठी अध्ययन केंद्र का विधिवत उद्घाटन बुधवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। उद्घाटन समारोह में स्थानीय विधायक सह गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार पासवान ने कहा कि यह नावकोठी प्रखंड के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है। डिग्री महाविद्यालय की शुरुआत होने से अब क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए मंझौल, बेगूसराय या अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। प्राचार्य डॉ. अंजनी कुमार ने बताया कि वर्तमान में महाविद्यालय में केवल एक शिक्षक, राजनीति विज्ञान के सहायक प्राध्यापक, पदस्थापित हैं। अन्य विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ने के बाद नियमित शैक्षणिक गतिविधियों को और गति मिलेगी। समारोह में एसडीओ सन्नी कुमार सौरव, बीडीओ राहुल रंजन, बीपीआरओ जितेंद्र कुमार, बीसीओ अनिल कुमार चौधरी, हेडमास्टर सरोज कुमार, पंकज कुमार, मुखिया दिनेश यादव, राष्ट्रपति कुमार, लोजपा जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश महतो, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार, सरपंच संजीव कुमार आदि थे। गढ़़पुरा में डिग्री कॉलेज का हुआ उद्घाटन गढ़़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के रजौड़ पंचायत में स्थित नवनिर्मित राजकीय डिग्री महाविद्यालय का उद्घाटन बुधवार को बिहार विधान परिषद् सदस्य डाक्टर उर्मिला ठाकुर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संयुक्त रूप से एमएलसी उर्मिला ठाकुर,जिला समन्वयक विश्वजीत कुमार ,बीपीआरओ सह बीडीओ समीक्षा झा, प्राचार्य विजय कुमार दुबे, डीसीएलआर ललित कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख अमोल देवी, उत्क्रमित पल्स टू विद्यालय मछराहा के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार, एमओ सह बीईओ गोविंद कुमार, मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेंद्र राम आदि ने दीप प्रज्वलित कर की। विधान परिषद सदस्या उर्मिला ठाकुर ने कहा कि सात निश्चय कार्यक्रम के अंतर्गत बिहार के 211 प्रखंडों में डिग्री कालेज का निर्माण किया गया। उन्होंने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के सपना को अमलीजामा पहनाने की कोशिश वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कर रहे हैं। कहा कि गढ़़पुरा में डिग्री कॉलेज बनने से सबसे ज्यादा फायदा लड़कियों को होगा। शिक्षक एच रहमान, एमओ सह बीईओ गोविन्द कुमार, मुखिया संतोष झा, प्रदीप कुमार साहु , मुखिया प्रतिनिधि दिलीप राम आदि थे।


