नेशनरल हाईवे की जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ सख्ती

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

एनएच के मध्य बिंदु से 40 मीटर (आवासीय) व 75 मीटर (व्यवसायिक) के अंदर अतिक्रमण हटेगा... अवैध निर्माण को लेकर नगर निकायों को सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। विभाग ने 29 अप्रैल 2026 को जारी पत्र

नेशनरल हाईवे की जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ सख्ती

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने राष्ट्रीय राजमार्गों की जमीन पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण को लेकर नगर निकायों को सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है।

सर्वोच्च न्यायालय का आदेश

विभाग ने 29 अप्रैल 2026 को जारी पत्र में सर्वोच्च न्यायालय के 13 अप्रैल 2026 के आदेश का हवाला देते हुए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है। सर्वोच्च न्यायालय का यह आदेश स्यो मोटो रिट पेटिशन सी नंबर 9 ऑफ 2025 में पारित हुआ। सभी नगर निगम के नगर आयुक्त पत्र, सभी नगर परिषद व नगर पंचायत के कार्यपालक अधिकारी को भेजे गये पत्र के अनुसार एनएच के राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) के अंतर्गत किसी भी नये अवैध, गैरकानूनी अथवा व्यवसायिक निर्माण को प्रतिबंधित किया गया है।

अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया

साथ ही सात अगस्त 2025 के सीएनएच अधिनियम की प्रक्रिया और एसओपी के तहत जिला प्रशासन को 60 दिनों के अंदर सभी नये या मौजूद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करनी है। पत्र में निर्देश दिया गया है कि सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना राजमार्ग सुरक्षा क्षेत्र में किसी स्थान के लिए लाइसेंस, एनओसी, व्यापार अनुमति या नवीनीकरण नहीं किया जाएगा। पत्र में एनएच के मध्य बिंदु से 40 मीटर (आवासीय) और 75 मीटर (व्यवसायिक) के भीतर भूमि उपयोग परिवर्तन करने वाली अधिसूचनाओं को 60 दिनों के अंदर जारी किए जाने का भी उल्लेख है।

संयुक्त जिम्मेदारी

अतिक्रमण हटाने की संयुक्त जिम्मेदारी डीएम और एसपी को दी गई है। साथ ही सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भी 60 दिनों के भीतर अंतर-राज्यीय राजमार्ग सुरक्षा समन्वय समिति की बैठक कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। इसका उद्देश्य राज्य सीमाओं के पार प्रवर्तन प्रोटोकॉल का मानकीकरण करना होगा, जिसमें एकरूप वाहन चालन का समय सीमा, निगरानी मानक, पार्किंग प्रवर्तन व दंड व्यवस्था सम्मिलित होंगे। रिपोर्टर:मनोज सहनी

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦बिहार सरकार ने अतिक्रमण के खिलाफ कौन से निर्देश जारी किए हैं?−
बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त निर्देश जारी किए हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनेशनरल हाईवे की जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ सख्ती