राकेश बने पटना हाईकोर्ट में राजकीय अधिवक्ता
मोतिहारी के अधिवक्ता राकेश कुमार उर्फ राकेश कुमार ठाकुर को बिहार सरकार द्वारा पटना उच्च न्यायालय में राजकीय अधिवक्ता नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति मोतिहारी और विधि जगत से जुड़े लोगों के लिए खुशी की बात है। राकेश ने 1996 से वकालत शुरू की और 2000 से पटना उच्च न्यायालय में कार्यरत थे।

मोतिहारी। सेमरा स्टेशन के मूल निवासी व अधिवक्ता राकेश कुमार उर्फ राकेश कुमार ठाकुर को बिहार सरकार द्वारा पटना उच्च न्यायालय में राजकीय अधिवक्ता (जीए) नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से मोतिहारी और विधि जगत से जुड़े लोगों में काफी हर्ष है। विदित हो कि श्री ठाकुर ने अपने वकालत करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में मोतिहारी व्यवहार न्यायालय से की थी। इसके बाद वर्ष 2000 से वे निरंतर पटना उच्च न्यायालय में वकालत कर रहे हैं। राजकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर मोतिहारी के सांसद राधा मोहन सिंह, बेतिया सांसद डॉ. संजय जायसवाल, जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष शेष नारायण कुंवर, महासचिव राजीव कुमार द्विवेदी, तथा वरिष्ठ अधिवक्ता कन्हैया कुमार सिंह, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, रामाकांत पाण्डेय, अशोक कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार दूबे, सुभाष कुमार तिवारी, अनिल सिंह, नरेन्द्र देव, राकेश सिंह, शंभू शरण सिंह आदि ने हर्ष जताया है।


