17 अगस्त से जमुई में होगी पेपरलेस रजिस्ट्री

हिन्दुस्तान, जमुई
Follow us on Google News
share

17 अगस्त से जमुई में होगी पेपरलेस रजिस्ट्री 17 अगस्त से जमुई में होगी पेपरलेस रजिस्ट्री 17 अगस्त से जमुई में होगी पेपरलेस रजिस्ट्री

17 अगस्त से जमुई में होगी पेपरलेस रजिस्ट्री

जमुई । राजीव कुमार 17 अगस्त से जमुई एवं चकाई के साथ-साथ बिहार के सभी 141 निबंधन कार्यालयों में जमीन, प्लॉट और फ्लैट की रजिस्ट्री डीड से स्टांप तक पूरी तरह पेपरलेस हो जाएगी। बता दे की डीड तैयार करने से लेकर स्टांप शुल्क भुगतान, बायोमेट्रिक सत्यापन और डिजिटल हस्ताक्षर तक की प्र्त्रिरया ऑनलाइन होगी। इसके बाद डिजिटल डीड की प्रति व्हाट्सएप या ईमेल पर भेजी जाएगी। राज्य के 51 निबंधन कार्यालयों में यह सुविधा पहले से चालू है और 17 अगस्त तक बाकी कार्यालयों में भी पूरी तरह लागू हो जाएगी। पेपरलेस रजिस्ट्री एक पूरी तरह डिजिटल और ऑनलाइन प्रक्रिया है, जिसमें जमीन या संपत्ति के कागजात, स्टांप ड्यूटी का भुगतान, और सत्यापन बिना भौतिक फाइलों के कंप्यूटर या पोर्टल के माध्यम से होते हैं। इसमें खरीदार और विक्त्रेता को सिर्फ फोटो और बायोमेट्रिक हस्ताक्षर के लिए एक बार निबंधन कार्यालय जाना पड़ता है。

ऑनलाइन प्रक्रिया की मुख्य विशेषताएं

मुख्य विशेषताएं और नियम ऑनलाइन प्रक्रिया: डीड बनाना, स्टांप शुल्क देना और डिजिटल साइन करना सब ऑनलाइन होगा।

डिजिटल कॉपी

डिजिटल कॉपी: रजिस्ट्री के बाद डीड की पीडीएफ कॉपी व्हाट्सएप या ईमेल पर मिलेगी।

विशेष सुविधाएँ

विशेष सुविधा: 75 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों को घर पर ही निबंधन की सुविधा मिलेगी।

मुख्य चरण

मुख्य चरण :

दस्तावेज़ तैयार करना: आधार कार्ड, पैन कार्ड, जमाबंदी या फर्द, और पुरानी रजिस्ट्री के कागजात एकत्र करें।

ऑनलाइन आवेदन: राज्य के राजस्व विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर प्रॉपर्टी का विवरण भरकर डिजिटल डीड (विलेख) तैयार करें।

ई-केवाईसी और सत्यापन प्रक्रिया

ई-केवाईसी और सत्यापन:

खरीदार और विक्त्रेता दोनों का आधार आधारित ई-केवाईसी किया जाता है।

फीस भुगतान: स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस का ऑनलाइन भुगतान करें।

स्लॉट बुकिंग: निबंधन कार्यालय में बायोमेट्रिक और अंतिम अनुमोदन के लिए ऑनलाइन समय लें।

निबंधन कार्यालय विजिट: तय समय पर केवल एक बार बायोमेट्रिक और डिजिटल हस्ताक्षर के लिए उप-पंजीयक के पास जाएं।

डिजिटल डीड और ऑटो म्यूटेशन: अप्रूवल के बाद डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित रजिस्ट्री ऑनलाइन डाउनलोड होती है और इंतकाल स्वत: ऑनलाइन दर्ज हो जाता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦पेपरलेस रजिस्ट्री प्रक्रिया कब से लागू होगी?−
17 अगस्त से यह प्रक्रिया लागू होगी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News17 अगस्त से जमुई में होगी पेपरलेस रजिस्ट्री