नाइस 2026 : छात्राओं का रहा दबदबा, सेंट स्टीफेंस की आद्या बनीं विजेता

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

बिहार फाउंडेशन नेशनल इंटर-कॉलेज क्रॉसवर्ड एक्सपेडिशन 2026 के नवीनतम राउंड में छात्राओं ने शीर्ष चार स्थानों पर कब्जा जमाया। आद्या सिंह ने पहला, वी कृष्णा साई गायत्री ने दूसरा और धारा मित्तल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आयोजकों ने कहा कि यह बौद्धिक प्रतियोगिताओं में युवा महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का प्रमाण है।

नाइस 2026 : छात्राओं का रहा दबदबा, सेंट स्टीफेंस की आद्या बनीं विजेता

बिहार फाउंडेशन नेशनल इंटर-कॉलेज क्रॉसवर्ड एक्सपेडिशन नाइस 2026 के नवीनतम राउंड में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष चारों स्थानों पर कब्जा जमाया। एक्सट्रा सी और क्रॉसवर्ड फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीडब्ल्यूएफआई) द्वारा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित नवीनतम राउंड में सेंट स्टीफंस कॉलेज, नई दिल्ली की आद्या सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हए पहला स्थान हासिल किया। दूसरे सथान पर बिट्स पिलानी, हैदराबाद कैंपस के वी कृष्णा साई गायत्री और तीसरे स्थान पर गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, गांधीनगर के धारा मित्तल रहे। जबकि इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, दिल्ली (आईआईआईआईटी नई दिल्ली) के विज्वल एकबोटे ने चौथा और सीसीएल के भार्गव विनायक ने पांचवां स्थान हासिल किया。

छात्राओं का प्रदर्शन

विजेताओं को बधाई देते हुए आयोजकों ने कहा कि शीर्ष चार स्थानों पर छात्राओं का वर्चस्व उल्लेखनीय उपलब्धि है। यह बौद्धिक प्रतियोगिताओं में युवा महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और उत्कृष्ट प्रदर्शन का सशक्त प्रमाण है। उन्होंने देशभर के विभिन्न कॉलेजों और विवि से प्रतिभागियों द्वारा दिए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन की भी सराहना की और कहा कि यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर निरंतर लोकप्रियता प्राप्त कर रही है।

आगे की जानकारी

आयोजकों ने घोषणा की कि बिहार फाउंडेशन नाइस 2026 का एन-राउंड 26 जुलाई को होगा। आयोजकों ने बिहार फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था द्वारा इस राष्ट्रीय चैम्पियनशिप को अपना नाम प्रदान करना प्रेरणादायी है। उन्होंने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का भी विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।

सामान्य प्रश्न

बिहार फाउंडेशन नेशनल इंटर-कॉलेज क्रॉसवर्ड एक्सपेडिशन कब आयोजित किया गया?
यह एक्सपेडिशन नाइस 2026 के नवीनतम राउंड में आयोजित किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।