सरकार 13 जिलों को तत्काल बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करे : भाकपा माले
भाकपा माले ने बिहार में बाढ़ से प्रभावित 13 जिलों के लिए तुरंत राहत कार्य और मुआवजा देने की मांग की है। पार्टी के सचिव कुणाल ने कहा कि पटना के पुनपुन और मसौढ़ी सहित कई इलाके बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ ने कई लोगों की जिंदगियां छीन ली हैं और फसलें बर्बाद कर दी हैं।

भाकपा माले ने कहा कि बिहार में बाढ़ से 13 जिले प्रभावित हैं। पार्टी ने बाढ़ से प्रभावित सभी इलाकों को तत्काल बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने तथा बाढ़ में मृत लोगों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की। जिन लोगों के घर बाढ़ में बह गए हैं और जिनकी फसलें नष्ट हुई हैं, उन्हें भी तत्काल पर्याप्त मुआवजा देने की मांग की। शनिवार को जारी बयान में भाकपा माले के राज्य सचिव कुणाल ने आरोप लगाया कि पटना के पुनपुन, मसौढ़ी सहित कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ के कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है, बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हैं और कई परिवारों के घर बह गए हैं।
खेतों में लगी फसलें बर्बाद हो गई हैं। इसके बावजूद राज्य सकरार की ओर से राहत और बचाव कार्य पर्याप्त रूप से दिर्खा नहीं दे रहा है। जिससे बाढ़ पीड़ितों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

