भूमि अधिकार सम्मेलन का आयोजन

हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

बिहार राज्य किसान सभा एवं खेतिहर मजदूर यूनियन की ओर से लहेरियासराय में भूमि अधिकार सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में किसानों के भूमि अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष और शहीदों की कुर्बानियों को याद किया गया। सम्मेलन में कॉरपोरेट द्वारा कृषि भूमि के हड़पने की साजिशों पर चर्चा हुई।

भूमि अधिकार सम्मेलन का आयोजन

दरभंगा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार राज्य किसान सभा एवं बिहार राज्य खेतिहर मजदूर यूनियन की ओर से बुधवार को लहेरियासराय स्थित प्रेक्षागृह में किसान सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह एवं खेत मजदूर यूनियन के अध्यक्ष रंगलाल पासवान की संयुक्त अध्यक्षता में राज्य स्तरीय भूमि अधिकार सम्मेलन संपन्न हुआ।

सम्मेलन का प्रारंभ

सम्मेलन की शुरुआत अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक ढवले द्वारा झंडोत्तोलन एवं शहीद वेदी पर माल्यार्पण से हुई। बिहार राज्य किसान सभा के संयुक्त सचिव श्याम भारती ने स्वागत भाषण में दरभंगा जिले के ऐतिहासिक किसान आंदोलन, सामंतों एवं अपराधियों के खिलाफ जमीन संघर्ष में हुई शहादत और कुर्बानी को याद करते हुए कहा कि शहीदों की कुर्बानी की बदौलत ही दरभंगा जिले में गरीब आज जमीन पर काबिज हैं।

भूमि पर कब्जे की साजिश

कब्जे वाली जमीन को नवधनाढ्य सामंती अपराधी आज गरीबों से बेदखल करने की साजिश कर रहे हैं। बिहार राज्य किसान सभा के महासचिव विनोद कुमार ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि कॉरपोरेट एवं रियल एस्टेट कारोबारियों द्वारा कृषि योग्य भूमि को गैर-कृषि कार्य के लिए जबरिया छीना जा रहा है। सम्मेलन को अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश कुमार, संयुक्त सचिव श्याम भारती, खेतिहर मजदूर यूनियन के राज्य महासचिव रामाश्रय महतो, राज नारायण राव, रणधीर यादव, रामसागर पासवान, महेश दुबे ने भी संबोधित किया। सम्मेलन देर रात तक जारी था।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦इस सम्मेलन का आयोजन कब और कहां हुआ?−
इस सम्मेलन का आयोजन बुधवार को लहेरियासराय स्थित प्रेक्षागृह में हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभूमि अधिकार सम्मेलन का आयोजन