किसानों की समस्या और भूमि बेदखली के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

हिन्दुस्तान, अररिया
Follow us on Google News
share

बिहार राज्य किसान सभा की बैठक अररिया में हुई, जहां किसानों के अधिकारों पर केंद्र सरकार के हमलों की आलोचना की गई। बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई और संगठनों के कार्यों की समीक्षा की गई। सदस्यों को 20 सितंबर तक सदस्यता अभियान पूरा करने का लक्ष्य दिया गया।

किसानों की समस्या और भूमि बेदखली के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

​अररिया,निज संवाददाता। बिहार राज्य किसान सभा जिला कमेटी की रविवार को अररिया कॉलेज स्टेडियम रोड अंबेडकर कॉलोनी स्थित ऑफिस में बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कामरेड राम विनय राय ने की, जबकि संचालन और मार्गदर्शन किसान सभा के बिहार राज्य संयुक्त सचिव कामरेड रणधीर यादव ने किया।​बैठक की शुरुआत में दिवंगत कामरेड भागवत यादव, बेचन यादव, नंद लाल राय, राम नरेश कुमार के अलावा नेपाल की बाढ़ और दिल्ली में मकान गिरने से मारे गए लोगों की स्मृति में एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। ​किसानों के अधिकारों पर हमला कर रही है केंद्र सरकार: रणधीर यादव

किसानों के अधिकारों पर हमला

​राज्य संयुक्त सचिव कामरेड रणधीर यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय किसान सभा अपने साथियों के संघर्ष और बलिदान के दम पर दुनिया का सबसे बड़ा किसान संगठन बना है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक दिल्ली किसान आंदोलन जैसी सफलताओं के बावजूद केंद्र की मोदी सरकार किसानों के अधिकारों को कुचलने में जुटी है। खेती की लागत तक न निकल पाने के कारण छोटे किसान पलायन और मजदूरी के लिए विवश हैं। सरकार द्वारा अमेरिका से किए जा रहे कृषि समझौतों को उन्होंने किसानों पर सीधा हमला करार देते हुए संगठन को किसानों का रक्षा कवच बनने का आह्वान किया।

बैठक में लिये गये प्रमुख प्रस्ताव

​बैठक में लिये गये प्रमुख प्रस्ताव व निर्णय:

जिला सचिव कामरेड प्रमोद सिंह ने जिले में संगठन के कार्यों का प्रतिवेदन रखा,इसे विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से पारित किया गया।जिले में चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई और इसे 20 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य तय हुआ। 30को दरभंगा में आयोजित 'भूमि अधिकार सम्मेलन' और जमुई में आयोजित 'महिला किसान कन्वेंशन' में अररिया जिले से प्रतिनिधिमंडल भेजने का निर्णय लिया गया।

किसान-मजदूर अधिकार पदयात्रा

​किसान-मजदूर अधिकार पदयात्रा:

स्थानीय जनसमस्याओं के समाधान के लिए जिले के सभी अंचलों में पंचायत स्तर पर पदयात्रा निकाली जाएगी। कुर्साकांटा प्रखंड के हरिरा पंचायत में भू-माफिया और अंचल कार्यालय की कथित मिलीभगत से दलित पर्चाधारियों की जमाबंदी पंजी-2 और ऑनलाइन रिकॉर्ड से नाम हटाने व बेदखली के प्रयास पर गंभीर आक्रोश जताया गया। निर्णय लिया गया कि इस मामले में सीओ से मिलकर समाधान की मांग की जाएगी।कहा गया कि कार्रवाई न होने पर किसान सभा वहां बड़ा आंदोलन छेड़ेगी।​बैठक को बिहार प्रांतीय खेतिहर एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के जिला सचिव कामरेड अजित पासवान ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से चंद्रशेखर पासवान,नारायण पासवान,राजकिशोर मांझी, लड्डू मेहतर,मो मोजाहिद, मो अख्तर,इंद्रानंद पासवान,घनश्याम पासवान,खीरु दास, उमेश कुमार,राजू ऋषिदेव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

प्रश्न और उत्तर

✦बैठक में किसने अध्यक्षता की?−
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कामरेड राम विनय राय ने की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकिसानों की समस्या और भूमि बेदखली के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी