राजकीय पॉलिटेक्निक में आज नियोजन मेला
हिन्दुस्तान, पूर्णिया
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग बिहार तथा निदेशालय नियोजन एवं प्रशिक्षण पटना के

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग बिहार तथा निदेशालय नियोजन एवं प्रशिक्षण पटना के निर्देशानुसार जिला नियोजनालय पूर्णिया द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन 3 सितम्बर को राजकीय पॉलिटेक्निक पूर्णिया के प्रांगण आयोजित किया जाएगा। नियोजन मेला सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगा। मेले में लगभग 10 से 12 स्थानीय नियोजकों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के लगभग 20 से 25 प्रतिष्ठित नियोजक भाग लेंगे। इसके माध्यम से बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के विभिन्न अवसर उपलब्ध किया जाएंगे तथा उनके लिए व्यावसायिक मार्गदर्शन की भी व्यवस्था की गई है।


