सहरसा: कोसी प्रोजेक्ट में कर्मचारियों का प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

सहरसा से नीरज की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने कोसी प्रोजेक्ट में प्रदर्शन किया। हरियाणा नगरपालिका कर्मचारी संघ पिछले छह अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। महासंघ अध्यक्ष ने हरियाणा सरकार की दमनात्मक नीतियों की निंदा की और एक सितंबर को पुरानी पेंशन के लिए प्रदर्शन का आह्वान किया।

सहरसा: कोसी प्रोजेक्ट में कर्मचारियों का प्रदर्शन

सहरसा से नीरज की रिपोर्ट बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले कर्मचारियों ने शनिवार को कोसी प्रोजेक्ट में प्रदर्शन किया। महासंघ के जिला मंत्री ने कहा कि अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर हरियाणा नगरपालिका कर्मचारी संघ व हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी बीते छह अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा सहरसा द्वारा भोजनावकाश के समय कोशी प्रोजेक्ट में प्रदर्शन कर देशव्यापी कर्मचारी एकता का संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि अपनी जायज और मूलभूत मांगों को लेकर संघर्षरत कर्मचारियों के प्रति हरियाणा सरकार दमनात्मक रवैया अपनाए हुए हैं।

कर्मचारियोंके ऊपर किए जा रहे दमनात्मकबकार्रवाई अविलंब बंद हो वरना राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। महासंघ के अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह ने हरियाणा राज्य के कर्मचारियों की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि एक सितंबर को पूरे राज्य में जिला मुख्यालय पर पुरानी पेंशन के सवाल पर भोजनावकाश के समय प्रदर्शन करते ब्लैक डे मनाया जाएगा। इसे मिलकर सभी साथी सफल बनाए और चट्टानी एकता का परिचय दें। प्रदर्शन कार्यक्रम में ललित नारयण मिश्र, रमण कुमार, सूरज कुमार, समरेन्द्र सिंह, अनीस, उमेश यादव, खगेश सिंह, अमित भारद्वाज, जयकिशन पासवान, रामचंद्र प्रसाद, यिशु सिंह, खुर्शिद,आनंद, श्याम सुंदर यादव, गोपाल, संजय,आलोक चंद्र, सत्यनारायण, संतोष, दिवाकर, जितेन्द्र, कोशल औझा सहित अन्य शामिल थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसहरसा: कोसी प्रोजेक्ट में कर्मचारियों का प्रदर्शन