सभी प्रारंभिक विद्यालयों में 22 को होगी अभिभावक-शिक्षक बैठक

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

भगवानपुर में बिहार शिक्षा विभाग ने प्राथमिक विद्यालयों के लिए 22 सितंबर को अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित करने का निर्देश दिया है। इस गोष्ठी का विषय 'निपुण पथ: पढ़ना, लिखना एवं गणना' होगा। संगोष्ठी में अभिभावकों के साथ बच्चों की उपलब्धियों और उनकी शैक्षिक प्रगति पर चर्चा की जाएगी।

सभी प्रारंभिक विद्यालयों में 22 को होगी अभिभावक-शिक्षक बैठक

भगवानपुर। बिहार शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने सभी प्रारंभिक विद्यालयों में 22 सितंबर को अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित करने का निर्देश दिया है।इस संबंध में निदेशक कुमार निशांत विवेक ने पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि मई 2025 से वार्षिक कैलेंडर के अनुसार हर माह यह गोष्ठी आयोजित हो रही है। सितंबर माह की गोष्ठी 'निपुण पथ: पढ़ना, लिखना एवं गणना' थीम पर होगी। विभाग ने संगोष्ठी के सफल आयोजन के लिए पांच विशेष निर्देश दिए हैं। अधिक से अधिक अभिभावक भाग ले सकें। इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए, विभाग द्वारा भेजी गई मार्गदर्शिका के अनुसार ही संवाद किया जाए, बच्चों की उपलब्धियों और प्रेरक उदाहरणों को अभिभावकों के साथ साझा किया जाए, बच्चों की अकादमिक प्रगति के साथ स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता पर चर्चा की जाए तथा बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने और घर पर पढ़ने में सहयोग के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया जाए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसभी प्रारंभिक विद्यालयों में 22 को होगी अभिभावक-शिक्षक बैठक