विद्यालय अध्यापकों की परिवीक्षा अवधि हो सकती एक साल
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरबिहार में विद्यालय अध्यापकों की परिवीक्षा अवधि को दो साल की जगह एक साल करने पर विचार किया जा रहा है। यह मामला विधान परिषद में उठाया गया था, जिसके बाद शिक्षा विभाग को उप सचिव द्वारा पत्र लिखा गया है। सभी जिलों को इस संदर्भ में पत्र भेजने का निर्णय लिया गया है।

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। विद्यालय अध्यापकों की परिवीक्षा अवधि दो साल की बजाए एक साल हो सकती है। विधान परिषद में इस मामले के उठाये जाने के बाद उप सचिव ने शिक्षा विभाग को पत्र लिखा है।बिहार विधान परिषद के उप सचिव मनोज कुमार ने लिखा है कि शून्यकाल में इसे विधान पार्षद वंशीधर व्रजवासी द्वारा उठाया गया था। शून्यकाल समिति ने इस विषय पर शिक्षा विभाग के उपनिदेशक से विचार विमर्श किया। उसके बाद समिति ने यह निर्णय लिया है कि एक सप्ताह के भीतर सभी जिलों को पत्र भेजा जाए। इसपर रिपोर्ट भी मांगी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


